कोई खोई हुई चीज दोबारा मिले, तो खुशी होती है। मगर कोई ऐसी चीज मिले, जिसकी उम्मीद भी ना बची हो, तो कैसा लगता है?
अमेरिका के ज्योर्जिया में रहने वाले रॉय रोट्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। जो बटुआ उन्होंने करीब सात दशक पहले खो दिया था, उन्हें अब जाकर मिला है। यही नहीं, उसमें वे तमाम जरूरी कागजात भी थे, जो उस वक्त वॉलेट में थे जब वह गुम हुआ था।