फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही पत्नी की सुंदरता से चिढ़ने लगा पति, फिर किया ऐसा घिनौना काम जानकर रूह कांप उठेगी

Wed, 29 Aug 2018 09:44 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
मुंबई में एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को डर था कि उसकी खूबसूरत पत्नी पर उसके शहर के लोगों की गंदी नजर पड़ सकती है, इसलिए उसने पत्नी के साथ ऐसा घिनौना काम किया जिसके बारे में जानकर रूह कांप उठेगी।  
 
विज्ञापन

2 of 6
man
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मामला मुंबई क्राइम ब्रांच देख रही है। आरोपी का नाम राज रायकवार बताया जाता है। उस पर मुंबई में रेप और मॉलेस्टेशन के दो मामले दर्ज हुए हैं। राज बॉलिवुड में काम करता है, इसलिए वह मुंबई में रहता है। जबकि उसका परिवार जबलपुर में रहता है। तकरीबन 12 साल पहले राज की शादी हुई थी। राज के दो बच्चे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
domestic violence
राज की पत्नी बहुत सुंदर है। इस बात से राज को डर था कि उसके शहर के लोग उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखेंगे। इसी डर से उसने एक दिन पत्नी का मुंह बुरी तरह खरोंच डाला। इसके लिए उसने लोहे के स्टैंड, जिस पर मच्छर मारनेवाली क्वॉइल रखी जाती है, का इस्तेमाल किया।  

4 of 6
coil stand
इसके बाद पत्नी ने उसके खिलाफ प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज करवाया है। राज रायकवार को दो दिन पहले एक नए केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस अपराध में राज पर पॉक्सो ऐक्ट भी लगाया है। मामला मुंबई के सहार इलाके का है।
विज्ञापन

5 of 6
p
राज जिस इलाके में रहता था, उसी इलाके में 9 साल की एक बच्ची का भी घर है। बच्ची बीमार थी और मां की गोद में थी। वह रो रही थी। राज ने उसे फ्रूटी दिलवाने के बहाने गोद में लिया और अपने घर ले गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
handcuff
वहां वह जैसे ही बच्ची के साथ गंदी हरकते करने की कोशिश कर रहा था, उसे पकड़ लिया गया। जब उसकी पृष्ठभूमि पता की गई, तब जबलपुर का केस तो सामने आया ही, पता चला कि उसके खिलाफ गोरेगांव में भी मॉलेस्टेशन का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें