कभी भी वक्त एक सा नहीं रहता। ये बात बिलकुल सत्य है। आज हम आपके सामने एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस कथनी को साबित करके दिखाती है। जी हां, यह एक जूता पॉलिश करनेवाले शख्स की कहानी है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जूता पॉलिश करने वाला यह शख्स अपने इसी काम के बूते लाखों रुपए की कमाई करता है।
विज्ञापन
2 of 5
boot polish
जी हां, वक्त कभी भी पलट सकता है और आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। काम छोटा भी है तो भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। आप अगर छोटे काम को भी अच्छे से और मन लगाकर करते हैं तो आपकी किस्मत एक ना एक दिन जरूर चमक जाती है। तरक्की आपके कदम चूमती है। ऐसे ही मंत्र को इस शख्स ने अपने जीवन में सार लिया है और आज ये जूता पॉलिश किंग बन गया है। इस प्रोफेशन से ही उसने लाखों रुपए कमाए है। जूते पॉलिश करने जैसे छोटे काम की वजह से अब उसे पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
boot
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस शख्य की हर महीने की कमाई 18 लाख तक है। अमेरिका के मैनहैट्टन शहर के रहने वाले इस शख्स का नाम डॉन वार्ड है। इस शख्स ने जूते पॉलिश करके खूब पैसे कमाए हैं और इन पैसों से उनकी जिंदगी अब आराम से कट रही है। इस पेशे को अपनाने से पहले डॉन फोटो लैब में काम किया करते थे। यहां उनका गुजारा बड़ी ही मुश्किल से होता था। इसलिए उन्होंने पेशा बदलने की सोची और जूते पॉलिश का काम करना शुरू कर दिया। डॉन वार्ड अपने काम से बेहद खुश हैं।
4 of 5
boot
न सिर्फ वार्ड बल्कि अन्य लोग भी उनसे जूते पॉलीश करा कर खुश होते हैं। आपको बता दें कि वार्ड के पास लोग दूर-दूर से जूते पॉलिश कराने के लिए आते हैं। इसकी एक खास वजह है और वो वजह है जूते पॉलिश करने के लिए अनोखा तरीका अपनाना। वार्ड रोजाना अपनी दुकान के पास से गुजरने वाले लोगों को उनके गंदे जूतों के लिए बुरा महसूस करवाते हैं। इससे लोग उनसे जूते पॉलिश करवाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। एक शख्स ने उनसे एक दिन पूछ ही लिया कि वो ऐसे लोगों को बुरा बोलकर आखिर पैसे कमाकर कैसे खुश रहते हैं ?
इस सवाल के जवाब में वार्ड ने कहा कि मछली पकड़ने के लिए जाल तो फेंकना ही पड़ता है। मैं भी वही करता हूं। मैं आते-जाते लोगों को चुटकुले सुनाता हूं और उनके साथ हंसता हूं और उन्हें साफ जूते पहनने के लिए प्रेरित करता हूं और वो मेरे पास खिंचे चले आते हैं। उनका कहना है कि वह सड़क में गुजरने वाले लोगों को चुटकुले भी सुनाते हैं। वह उनके साथ हंसते हैं और लोगों को जूते साफ रखने के लिए प्रेरित करते हैं।