फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सिक्के से बदल गई इस शख्स की किस्मत, बना करोड़पति और फिर जो हुआ...

Sun, 29 Apr 2018 11:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rare gold coin
अमेरिका के न्यू इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स के पास एक ऐसा सिक्का था जिसे वह खोटा समझता रहा लेकिन एक दिन इसी सिक्के ने उसकी किस्मत पलट कर रख दी। जी हां, रातों-रात यह शख्स उसकी बदौलत करोड़पति भी बन गया। 
विज्ञापन

2 of 5
rare gold coin
दरअसल, उसके पास एक दुर्लभ सोने का सिक्का था। जब विशेषज्ञों ने सिक्के की पहचान की और बताया कि यह सिक्का असली है तो उस शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक झटके में वह शख्स मालामाल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
rare gold coin
यह सिक्का 1854 में ढाले गए 5 डॉलर के सोने के सिक्कों में से ही एक था। लेकिन उसे लोग सिक्के की नकल ही बताते रहे। दरअसल 1854 में सैन फ्रैंसिस्को मिन्ट में सोने के 268 ऐसे सिक्कों की ढलाई हुई थी। अब तक माना जा रहा था कि उन सिक्कों में से अब सिर्फ 3 ही बचे हैं। यही वजह थी कि शख्स जिस भी कॉइन डीलर के पास सिक्के को लेकर जाता था वह उसे नकली सिक्का बता देता था। 

4 of 5
rare gold coin
लेकिन अब सिक्के की पहचान असल सिक्के के रूप में हुई है। अब वैसे सिक्कों की तादाद 4 हो गई है। मार्केट में आज इस सिक्के की कीमत करोड़ों में है। सिक्के की पहचान करने वाली कंपनी के चेयरमैन मार्क साल्जबर्ग ने कहा, 'यह कबाड़ की बिक्री में ऑरिजिनल पिकासो को पाने की तरह है। इस तरह की खोज भी अपने आप में दुर्लभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gold coin
सिक्का वाकई अपनी तरह का आज के दौर का चौथा सिक्का है या नहीं विशेषज्ञ इसकी भी जांच कर रहे हैं। दरअसल अब तक ज्ञात 3 सिक्कों में से एक सिक्के की 1968 में चोरी हो गई थी। वह सिक्का अमेरिका के सबसे अमीर परिवारों में से एक डु पॉन्ट परिवार के पास था और वहां से चोरी होने के बाद उसका कभी पता ही नहीं चल पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें