फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिखवा लिया कुछ ऐसा, पुलिस बन गई जानी दुश्मन, फिर हुई ऐसी घटना

Sun, 29 Apr 2018 11:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
traffic police
हैदराबाद के एक आदमी ने अपनी बाइक पर कुछ ऐसा लिखवाया कि पुुलिस भी उसकी जानी दुश्मन बन गई। जी हां, फिर यह शख्स जहां भी जाता पुलिस उसके पीछे पड़ जाती। यही नहीं आम लोग भी उसकी बाइक पर लिखे इन शब्दों को पढ़कर हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
man who wont wear helmet
दरअसल, इस शख्स ने हेकड़ी दिखाने के लिए अपनी बाइक पर ड्राइविंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने की बात लिखी थी। शख्स के पास हेलमेट था बावजूद इसके वह खुले आम अपनी बाइक के नंबर प्लेट के नीचे लिखवा दिया, नो हेलमेट मुझे असली मर्द की तरह मरना पसंद है। ऐसा लिखवाकर शख्स ने अपने हेलमेट को बाइक के पीछे बांध दिया और हैदराबाद की सड़कों पर मंडराने  लगा, लेकिन हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस शख्स को तुरंत धर दबोचा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
traffic police
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शख्स की पहचान सादू हरिकृष्ण रेड्डी के रूप में की गई है। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस शख्स को सबक सिखाने के लिए इसकी ही भाषा में जवाब दिया। पुलिस ने शख्स के खिलाफ लंबा चौड़ा चालान काटा। बाइक की तस्वीर ली और इसे फेसबुक पर पोस्ट भी कर दिया। इस पोस्ट में लिखा है, हमें बहुत दुख है मिस्टर कृष्णा रेड्डी, हम आपको मरने नहीं देंगे, हम ये सुनिश्चित करेंगे कि आप एक असली मर्द की तरह जिंदा रहें, कृपया हेलमेट पहनें और बाइक चलाएं।

4 of 5
traffic police
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि ये आदमी लगातार ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन करता आ रहा था। जी हां, पुलिस ने बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के जुर्म में इसका सात बार चालान बनाया है। तीन बार यह शख्स बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने के जुर्म में पकड़ा गया है। तेलंगाना स्टेट पुलिस ई-चालान सिस्टम के डाटा के मुताबिक यह शख्स गलत पार्किंग के आरोप में भी दंडित किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के खिलाफ 2 हजार 615 रुपये का बकाया भी है। इन सबके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
traffic police
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस की इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सड़क पर मरने में कौन सी मर्दानगी है, मुझे समझ में नहीं आता। एक शख्स का कहना है कि अब ये शख्स चालान भरते-भरते मरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें