फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पाकिस्तानी लड़के की शादी हुई वायरल, महज 20 हजार रुपए में कर डाला ये काम

Mon, 24 Dec 2018 06:41 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : File Photo
दुनिया में महंगे शौक पालने वाले लोगों की कमी नहीं है। इस साल आपने बहुत सी हाई प्रोफाइल शादियां देखी हैं जिनकी चमक सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें महज 20 हजार रुपए खर्च कर पूरा सेलीब्रेशन कर लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि इस शादी में कुल 20 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। यह शादी 23 दिसंबर को कराची में हुई है, जिसे इस साल की सबसे पॉकेट फ्रेंडली शादी माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Rizwan Pehelwan - फोटो : Twitter
इस शादी का कुल खर्चा महज 20 हजार पाकिस्तानी रुपए आया है, जिसमें पूरा सेलीब्रेशन शामिल है। इस बात को दूल्हे रिजवान ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। अपनी शादी को लेकर रिजवान ने ट्विटर पर लिखा है कि इस समय शादी का सीजन चल रहा है और यह मेरी शादी की कहानी है। अब अपनी मर्जी की शादी संभव है, जिसमें शादी की जगह मेरे घर की छत थी। खाने में चिकन टिक्का, सीख कबाब, पथूरे चना हलवा स्ट्राबेरी था।

4 of 6
- फोटो : Social Media
रिजवान ने बताया कि मेरे शादी का बजट 20 हजार रुपए था। एक दोस्त ने मुझे अपना रसोइया उधार दे दिया था। मैंने चिकन और मसाले खरीदे और उससे सब तैयार किया। पत्नी ने नाश्ते में खट्टे आलू बनाए थे और पापा ने छत के लिए झालरें खरीदी थीं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Storypick
रिजवान ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोस में स्थित इलेक्शन कमेटी से 25 कुर्सियां उधार मांगी। मैं मिठाई भूल गया था इसलिए रिजला, स्ट्राबरी आइसक्रीम लाया और खाना लगाने के लिए मेज भी लाया। रिजवान ने अपनी शादी की ड्रेस के बारे में बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने साधारण नीले रंग का सलवार कमीज पहना, जिसे मां और बहन ने गिफ्ट किया था। हमने आधी रात तक खाना खाया और बातें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आखिर में रिजवान ने लिखा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि सुकून से रहो, जो दिल से चाहते हो और जिसे करने के लिए आपकी क्षमता है बस वह करो। लेकिन खूब खुशियां मनाओ, खुश रहो। छोटी हो या बड़ी, सभी शादियों में खुशी होनी चाहिए, खुश रहो सब।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें