समाज में अनूठी शादियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अलबेली शादी की कहानी से रूबरू कराएंगे। जी हां, इस मामले के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
bride and groom
बता दें, शादी से पहले यह जोड़ा करीब 48 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह चुका है। दूल्हा और दुल्हन की उम्र जान लेंगे तो और ज्यादा हैरानी होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस विवाह में दूल्हे की उम्र है 80 साल और दुल्हन की 76 साल है। यह अनूठी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई है। उदयपुर के मदरी पंचायत के परगियापदा गांव में हुई इस शादी के चर्चे जोरशोर से हो रहे हैं। इस शादी में जोड़े के पोते और बेटे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
wedding
खास बात यह है कि इस शादी का आयोजन और तैयारियों का जिम्मा इस जोड़े के पोतों ने ही संभाल रखा था। दूल्हे का नाम देवदास है। कहानी कुछ ऐसे शुरू होती है कि देवदास की शादी सालों पहले चंपा बाई से होती है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद देवदास मग्दु बाई नामक दूसरी औरत के साथ लीव-इन-रिलेशनशीप में रहने लगा।
4 of 5
bride and groom
मग्दु बाई देवदास की पहली पत्नी के साथ उनके घर में ही रहती थी। लेकिन देवदास की पत्नी और समाज के लोगों को मग्दु बाई का देवदास के साथ रहना पसंद नहीं था। इसका खूब विरोध भी हुआ लेकिन देवदास ने विरोध दरकिनार कर करीब 48 साल तक मग्दु बाई को अपने साथ ही रखा।
अब 48 साल बाद मंगलवार को मग्दु और देवदास की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हो गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि अभी देवदास की पहली पत्नी चंपा बाई जिंदा है हालांकि वह इस शादी में खराब तबियत की वजह से शामिल नहीं हो पाई।