यह बात सही है कि पासपोर्ट के बिना विदेश यात्रा संभव नहीं है। दरअसल, यह एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको विदेश यात्रा के लिए वैधानिक रूप से मान्यता देता है। इसके बिना विदेश यात्रा करना गैरकानूनी समझा जाता है। हालांकि हमारे पड़ोसी मुल्क नेपाल और भूटान में पासपोर्ट के बिना यात्रा करने की रियायत दी गई है। दुनिया के बाकी बचे देशों में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है। ये बात तो वो हुई जिसे ज्यादातर लोग जानते हैं मगर जो हम इस खबर में बताने जा रहे हैं वह आपको शायद ही मालूम हो।
विज्ञापन
2 of 7
passport
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि पासपोर्ट का रंग कैसे निर्धारित किया जाता है और हमारे देश में पासपोर्ट कितने रंगों के कवर में मिलता है..? क्यों पड़ गए न सोच में... ये बात तो आपको पता ही नहीं। आम लोग पासपोर्ट के बारे में सिर्फ इतना ही जानते हैं कि यह नीले रंग के कवर में मिलता है। तो चलिए बताते हैं पासपोर्ट से जुड़ी छुपी हुई जानकारी...
विज्ञापन
3 of 7
green passport
दुनिया के हर देश को अपने यहां के पासपोर्ट का रंग चुनने के लिए पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है। फिर भी कोई भी देश पासपोर्ट का रंग निर्धारित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखता है। हालांकि इसके अलावा भी बहुत से ऐसे कारण होते हैं जो पासपोर्ट के रंग को प्रभावित करते हैं।
हरे रंग का पासपोर्ट-
दुनिया की अधिकतर इस्लामिक देश अपने पासपोर्ट का रंग हरा रखते हैं। क्योंकि हरे रंग का इस्लाम में विशेष महत्व है। इसके अलावा कई अफ्रीकी देश जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सेनेगल के पासपोर्ट का रंग भी हरा है।
4 of 7
blue passport
नीला रंग का पासपोर्ट-
इस रंग का पासपोर्ट दुनिया के अधिकतर गणतांत्रिक देशों में अपनाया गया है। इसके अलावा 15 कैरेबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। दक्षिणी अमेरिका के देश ब्राजील, अर्जेंटीना और पराग्वे में भी पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। हालांकि इनमें वेनेजुएला अपवाद है। वर्ष 1976 में अमेरिका ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट अपनाया।
विज्ञापन
5 of 7
passport
लाल रंग का पासपोर्ट-
कुछ देशों में जहां कम्यूनिस्ट सरकार है वहां के पासपोर्ट का रंग लाल या मैरून होता है। यह रंग उनके वैचारिक रंग से भी मेल खाता है। जैसे चीन, रूस, सर्बिया, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया जैसे देशों के पासपोर्ट का रंग लाल होता है। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट में भी लाल रंग का शेड होता है। इसमें क्रोएशिया अपवाद है। जबकि एनडीएन कम्यूनिटी के देश जिसमें बोलिविया, कोलंबिया, एक्वॉडोर और पेरु के पासपोर्ट का भी रंग लाल होता है।
विज्ञापन
6 of 7
black passport
काले रंग का पासपोर्ट-
दुनिया के कई देशों में काले रंग का पासपोर्ट भी प्रचलित है। जिसमें अंगोला, कॉन्गो, मलावी, बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी शामिल हैं। इन देशों का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का पासपोर्ट भी काले रंग का होता है।
सामान्य पासपोर्ट-
यह पासपोर्ट देश के आम लोगों के लिए जारी होता है। इसका रंग नीला होता है। इसके बारे में आम भारतीय नागरिक जानते हैं लेकिन इससे अलग दो रंगों के पासपोर्ट और बनाए जाते हैं।
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट-
इस तरह का पासपोर्ट भारत के राजनयिकों को जारी होता है जो देश के प्रतिनिधि के रूप में संबंधित देश में रहकर देश की सेवा में काम करते हैं। राजदूतों की नियुक्ति सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते हैं। इस पासपोर्ट को वियना संधि के तहत कई छूट प्राप्त होती है। इस पासपोर्ट का रंग लाल होता है।
ऑफिशियल पासपोर्ट-
सरकारी अधिकारियों को विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला पासपोर्ट सफेद रंग का होता है। हालांकि यात्रा के आधिकारिक होने पर ही उन्हें इस रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है।