फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हैरी की शादी की तैयारी में लगे 5 हजार मुंबईया डिब्बावाले, शाही परिवार से खास कनेक्शन

Sat, 19 May 2018 07:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
British Royal Wedding
ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी आने वाली 19 मई को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी मंगेतर और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ हो रही है। शनिवार को 33 साल के हैरी 36 साल की मेगन से शादी करेंगे। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि शादी को लेकर खास तैयारियां केवल ब्रिटेन में नहीं बल्कि भारत में भी चल रही है। दरअसल, इस शाही शादी के जश्न की तैयारी मुंबई में की जा रही है।जी हां, मुंबई के डब्बेवाले प्रिंस की शादी को लेकर कुछ खास करने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
mumbai dabbawala
टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई के तकरीबन 5 हजार डब्बावालों का ब्रिटेन के शाही परिवार से खास कनेक्शन है। क्या आप बता सकते हैं कि यह कौनसा कनेक्शन है..? 

 
विज्ञापन

3 of 6
mumbai dabbawala
दरअसल, पारंपरिक सफेद कपड़े और गांधी टोपी पहनने वाले डब्बेवाले ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ खास अपनापन मानते हैं। इसलिए वे इस शादी को लेकर उत्साहित भी है। यह लोग शादी को लेकर खास तैयारियां भी कर रहे हैं।
 

4 of 6
Royal Wedding between Prince Harry and Meghan Markle
ब्रिटेन से कोसों दूर मुंबई में शादी के दिन मुंबईया डब्बेवाले मिठाई बांटने की योजना बना रहे हैं। मुंबई के डब्बेवालों के लिए हैरी उनके दोस्त प्रिंस चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे हैं।
विज्ञापन

बस तभी से ब्रिटिश शाही परिवार में जब भी खुशी का मौका आता है तो यह डब्बावालों के लिए भी खुशी का दिन समझा जाता है। इस दिन को वह उत्सव के रूप में बिताते हैं। प्रिंस चार्ल्स और मुंबई के डिब्बावालों में दोस्ती तब हुई थी जब उन्होेंने अपनी शादी में मुंबई के सारे डिब्बावालों को आमंत्रित किया था। शाही परिवार से मिले इस सम्मान के बाद से यह वर्ग रॉयल फैमिली से खास जुड़ाव महसूस करने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ब्रिटेन के दूतावास के जरिए डब्बेवाले जोड़े को गिफ्ट देने की योजना भी बना रहे हैं। डब्बेवाले अस्पतालों में उन लोगों को खाना पहुंचाने का काम करते हैं जो परिजनों का इलाज कराने बाहर के इलाकों से आए हैं और मुंबई के इलाकों में रहते हैं। यह लोग रोजाना शहर में दो लाख से ज्यादा टिफिन पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें