फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह रेंगती है ये 2 इंच की खौफनाक मौत, छूते ही दम तोड़ देता है इंसान

Sat, 14 Apr 2018 01:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
New Guinea FlatWorm
अगर आपके घर में आपको ऐसे कीड़े नजर आ जाएं तो समझिए सिर पर बहुत बड़ी आफत मंडरा रही है। तुरंत घर से निकलिए और मदद के लिए दौड़िए। आज हम आपको जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे टच करना भी घातक साबित हो सकता है। जानिए इस कीड़े के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
New Guinea FlatWorm
हमारे घर में अक्सर किसी न किसी कौने में या किसी हिस्से में कीड़े-मकोड़े मिल जाते हैं। जैसे मकड़ी, चीटियां, झींगुर और छिपकली आदि। ऐसे जीवों से हमारा हर दिन सामना होता रहता है और ये हमारे लिए किस हद तक खतरनाक साबित हो सकते है हम इस बारे में जानते हैं, लेकिन आज जिस कीड़े के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसके बारे में शायद ही आपको कोई जानकारी होगी। 

जी हां, हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हुई है, जिसमें कहा जा रहा है कि यूएस के साउथ फ्लोरिडा में एक ऐसा कीड़ा मिला है, जो इंसान के लिए काफी खतरनाक है। इस कीड़े का नाम है 'न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म'।
विज्ञापन

3 of 5
New Guinea FlatWorm
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जीव में की जाती है। बताया जा रहा है कि यह कीड़ा न केवल इंसान के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि पेड़-पौधों को भी बर्बाद कर सकता है। इस कीड़े की खोज मई 2015-16 के बीच में हुई थी। इसकी खोज को लेकर दो अलग-अलग राय है। हाल ही में ऐसा कीड़ा फ्लोरिडा के मियामी में देखा गया है।यहां एक शख्स जब अपने बगीचे में गया तो उसे गमले के अंदर इस तरह के कुछ कीड़े दिखे।

4 of 5
New Guinea FlatWorm
इस कीड़े को डायरेक्टली टच करना इंसान के लिए घातक है, क्योंकि इसका इन्फेक्शन काफी तेजी से फैलता है। इतना ही नहीं, न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म की उल्टी भी इंसान के लिए खतरनाक है। दरअसल, इसका जहर मानव शरीर को खराब कर सकता है। इसलिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जब भी इस तरह का आपको कीड़ा दिखे तो डायरेक्टली टच न करे और सीधे इमरजेंसी हेल्पलाइन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Guinea FlatWorm
वहीं एक वेबसाइट यह दावा कर रही है कि ये कीड़ा उतना भी खतरनाक नहीं है, जितना कि मैसेज के जरिए लोगों में इसके बारे में बताया जा रहा है। वेबसाइट की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं है। वेबसाइट का कहना है कि साल 2012 में फ्लोरिडा में पहली बार इस कीड़े को देखा गया, लेकिन जिस तरह से उसके बारे में बताया जा रहा है, वो सच नहीं है। इनका मानना है कि लोगों के बीच पेनिक क्रिएट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसलिए आपको धीरज रखने की जरूरत है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें