एक 27 वर्षीय भारतीय युवक ने दुबई में अपने ही दोस्त की 13 वर्षीय बेटी के साथ वो घिनौनी हरकत की जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। बता दें इस मामले में उस युवक को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
e mail
जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने ही दोस्त की 13 साल की बेटी पर गंदी नजर रखते हुए उसे कई अश्लील वीडियो ई-मेल किए। सिर्फ इतना ही नहीं युवक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था। इस मामले में दुबई की अदालत ने फैसला सुनाते हुए युवक को छेड़छाड़ करने के जुर्म में सजा सुनाई है। बता दें किशोरी की मां भारतीय मूल की है। एक रोज वह अपनी बेटी के ई-मेल चैक कर रही थी कि तभी उसे मेल बॉक्स में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि वह गुस्से से लाल हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
jail
दरअसल, महिला को अपनी बेटी के ई-मेल में कई पोर्न क्लिप देखने को मिले। यह सभी मेल अगस्त 2017 में लड़की को भेजे गए थे। जब महिला ने इस बारे अपनी बेटी से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने निकलकर आई। लड़की ने अपनी मां को बतलाया कि उसे यह सारे क्लिप एक फैमिली फ्रैंड ने भेजे हैं। इसके आगे बोलने से लड़की डरने लगी, लेकिन जब मां ने बेटी से प्यार से इस बारे में जानने की कोशिश की तो उसने सारी बात बता दी। बेटी की आपबीती सुनकर मां सन्न रह गई।
4 of 5
molest
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने अपनी मां को बताया कि पापा के एक दोस्त ने उसे यह अश्लील वीडियो भेजे हैं। इसके अलावा जब भी वह घर आता था तो उसे गलत नीयत से छूता भी था। यह जानने के बाद महिला ने दुबई में ही शख्स के खिलाफ कम्प्लेंट दर्ज कराई।
जब यह मामला दुबई की कोर्ट पहुंचा तो किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और अपने ईमेल से किशोरी को अश्लील क्लिप भेजने के अपराध में कोर्ट ने युवक को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई। अभियुक्त ने सजा से बचने के लिए ऊपरी अदालत में अर्जी डालने की मोहलत मांगी लेकिन उसकी यह अपील कोर्ट ने ठुकरा दी और उसे दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया।