फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लड़के और लड़कियों को सिखाया जाता है ऐसा डांस, नाम सुनकर ही चक्कर आने लगेगा

Tue, 12 Jun 2018 08:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dance
कम ही लोग होते होंगे, जिन्हें नाच-गाना पसंद न आता हो। वरना संगीत की धुन जहां बजे, वहां थिरकने वालों की कमी नहीं होती। वैसे भी कहा जाता है कि नृत्य मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन होता है।
विज्ञापन

2 of 5
dabake dance
दुख, खुशी, क्रोध, ऊर्जा, प्रेम, दोस्ती और न जाने कितनी भावनाओं को आप नृत्य कर प्रस्तुत करते हैं। भावनाएं ही नहीं, बल्कि कहीं-कहीं यह संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। इसी तरह अपनी संस्कृति से जुड़े हैं लेबनान के लोग। 
विज्ञापन

3 of 5
dance
लेबनान में एक खास तरह का डांस फॉर्म शादी, पार्टीज आदि के जश्न में किया जाता है। इसमें, लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग समूह होते हैं। वहीं कुछ फॉर्म्स में लड़के-लड़कियां साथ में भी नृत्य करते हैं। लेबनान के इस पारंपरिक नृत्य का नाम है 'दाबके'। इसमें लाइन के आगे लीडर खड़ा होता है, जो समूह का नेतृत्व करता है।

4 of 5
dance
इस नृत्य में खूब ऊर्जा और सही तालमेल की जरूरत होती है। समूह का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति कभी दर्शकों की ओर, तो कभी अपने साथियों की तरफ चेहरा बारी-बारी से आगे लाकर नाचता है। वहीं, समूह में शामिल अन्य साथियों को लीडर का साथ देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dabake dance
माना जाता है कि अरब में लोग अपने यहां जश्न में नाचते-गाते थे, वहीं से यह डांस फॉर्म आया और जॉर्डन में इस नृत्य के 19 प्रकार प्रचलन में हैं। इस नृत्य की लोकप्रियता इतनी है कि 2011 में लेबनान के एक गांव में करीब 5,050 लोगों ने एक साथ ‘दाबके नृत्य उत्सव’ में हिस्सा लिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें