कार की सवारी करना किसे पसंद नहीं होगा हर कोई चाहता है कि उसके पास अपनी एक बेहतरीन कार हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ घूमने जाए। दुनिया में कुछ कार ऐसी भी होती हैं, जो लोगों का सपना होती हैं कि ऐसी कार मुझे भी मिल जाए...लेकिन हर किसी का ये सपना पूरा हो पाए ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सपनों की कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी एक कंट्री की जान बन गई थी। लोग इसमें सवार होने के लिए तरसते थे।
विज्ञापन
2 of 10
The Limousine
हम बात कर रहे हैं लिमोजिन कार की। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि दुनिया में बहुत सी कंपनियों की लिमोजिन कार बन सकती हैं, क्योंकि लिमोजिन कोई कंपनी नहीं है बल्कि कारों का एक तरह का स्टाइल या वेरिएंट है।
विज्ञापन
3 of 10
The Limousine
इन कारों को लग्जरी कार निर्माता कंपनी सिर्फ ऑर्डर देने पर ही तैयार करती हैं यानी कि इसमें क्या चीज लगवानी है कैसे फीचर्स शामिल करने हैं ये सब खुद ग्राहक पर निर्भर करता है। आप बस ऑर्डर करिए ये कंपनी आपको वैसी ही कार तैयार करके देगी।
4 of 10
The Limousine
आज हम इसी कंपनी की बनाई गई दुनिया की सबसे लंबी कार लिमोजिन के बारे में जानेंगे। जिस कार की तस्वीरें आप देख पा रहे हैं उसे 'अमेरिकन ड्रीम' नाम से जाना गया है। इसके नाम दुनिया की सबसे लंबी कार होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 10
The Limousine
अगर इस कार के इंटीरियर की बात करें तो आपको अंदर से यह कार देखने में ऐसी लगेगी जैसे कोई फाइव स्टार होटल हो। यह कार ऐसी सुविधाओं से लैस रही है जिनके बारे में जानकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। जी हां, इस कार के अंदर सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। ये कार इतनी ज्यादा बड़ी है कि इसके ऊपर एक हेलीकॉप्टर भी लैंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
The Limousine
अगर बात करें इस कार की लंबाई की तो यह लगभग 100 मीटर के बराबर है, इस पर न सिर्फ हेलिपैड बना है बल्कि इस कार में स्विमिंग पूल भी मौजूद है। हेलीकॉप्टर लैंड करने के लिए इस गाड़ी में 26 टायर लगाकर इतना मजबूत बनाया गया है कि ये हैलीकॉप्टर का वजन झेल सके। कार में पीछे की ओर एक स्विमिंग पूल बना हुआ है। कार में ही आराम फरमाने के लिए एक बैड भी मौजूद है। इस कार को अमेरिका के मशहूर का डिजाइनर Jay Ohrberg ने मॉडिफाई किया है।
विज्ञापन
7 of 10
The Limousine
लिमोजिन कार में ड्राइवर और पैसेंजर एक ही कार के अंदर होने के बावजूद अलग-अलग होते हैं। 1980 के दशक में बनी इस कार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सबसे खास बात ये है कि इस कार को आगे और पीछे दोनों की साइड से चलाया जा सकता है। चौंक पड़े न जानकर..?
8 of 10
The Limousine
दरअसल, इस कार में ड्राइविंग के लिए दो केबिन बनाए गए हैं और कार में दो इंजन लगाए गए हैं। लेकिन इस कार के लंबा होने के चलते तेज स्पीड से सीधे चलाना तो आसान है, लेकिन आसानी से मोड़ा नहीं जा सकता है। कहते हैं कि यह कार इतनी लंबी थी कि लोग इस कार के भीतर अगर एक चक्कर लगा लेते थे तो उनकी सुबह की मॉर्निंग वॉक खत्म हो जाती थी।
9 of 10
The Limousine
कार में धूप सेकने के लिए सन डेक भी मौजूद था। कुल मिलाकर यह कार एक चलता-फिरता आलीशान घर हुआ करता था, जहां एश-ओ-आराम की सारी चीजें मौजूद थी। हालांकि मौजूदा दौर में रख-रखाव न होने के कारण इसकी हालत खराब है।
ये कार लंबे समय से न्यू जर्सी के एक गोदाम में पड़ी सड़ रही है। जर्जर हालत में पुहुंच चुकी इस कार के इतिहास के बारे में आप शायद ही जानते हो। इसकी खिड़कियां और छत टूट चुकी हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकबार फिर से इसे नया लुक दिए जाने की बात की जा रही है।