फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कड़कते ही दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन बोली-मुझे नहीं करनी शादी, वापस ले जाओ बारात

Mon, 02 Jul 2018 10:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
wedding
अगर कोई आपसे कहे कि आसमानी बिजली किसी की शादी टूटने का कारण बन सकती है तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे..? शायद आपको यह बात बेहद अजीब लगे लेकिन वास्तव में एक ऐसी घटना हुई है। जी हां, बिहार में एक शादी आसमानी बिजली कड़कने के साथ ही टूट गई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Chinese Bride - फोटो : Instagram
शुक्रवार को जब यह मामला सारण जिले की सोनपुर कोतवाली पहुंचा तो पुलिसवाले भी इस अजीबोगरीब केस के बारे में सुनकर दंग रह गए। थाने में बताया गया कि शादी के दौरान आसमानी बिजली कड़कने पर दूल्हे ने ऐसी अजीब हरकत की जिसे देखते हुए दुल्हन ने फौरन शादी से इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
wedding
इस बात पर दोनों ही पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। सोनपुर पुलिस थाना के चित्रसेनपुर गांव की मंजू कुमारी (काल्पनिक नाम) ने दूल्हे से उस समय शादी से इनकार कर दिया, जब दो दिन पहले दूल्हे ने कहा कि उसे बिजली कड़कने से डर लगता है और पास के खेत में बिजली कड़कने पर वह अजीब हरकत करने लगा। 

 

4 of 5
bride
यह सुनकर दूल्हे के परिजन स्तब्ध रह गए, क्योंकि शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन दुल्हन के परिजनों ने उनपर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बिजली कड़कने के बाद दुल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा जैसे वह डर रहा है। इस कारण दुल्हन ने सबके सामने उसके विचित्र व्यवहार के चलते उससे शादी नहीं करने की घोषणा कर दी।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wedding
वर पक्ष पर हमला करने की वजह से फिलहाल दुल्हन पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। प्रदेश में ऐसा पहला मामला सामने आया है। हालांकि इससे पहले कई दुल्हनों ने गोरा न होने, नाटे कद और मानसिक रूप से कमजोर दूल्हों से शादी से इनकार किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें