फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पैसों में बिकती है दुल्हन, साल में 4 बार लगता है बाजार

Tue, 06 Mar 2018 08:47 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो क्या आप कभी इस बारे में सोच सकते हैं..? अगर नहीं तो चलिए आज आपको हम दुनिया के एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक बुल्गारिया की स्तारा जागोर नामक जगह पर हर साल एक बाजार लगता है जहां आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है। यह मेला साल में चार बार सजता है।

यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें। ये ऐसी शादियां हैं जहां लड़के वालों को दहेज नहीं दिया जाता। बल्कि यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
demo
इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की तरह सजा-धजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं।

दुल्हन खरीदने के लिए लड़का व उसके परिवार वाले यहां आते हैं। दूल्हा अपनी पसंद की लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है।

4 of 6
demo
लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है। दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई पुश्तों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
demo
यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
बाजार में ये लड़कियां अकेले नहीं आती। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है। जब बात तय हो जाती है तो बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है।

यह एक नियम की तरह होता है और इसका पालन सख्ती से होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें