एक शख्स ने अपनी दोस्त को किस करने के मामले में कानूनी लड़ाई जीत ली है। आज 'किस डे' के मौके पर हम अपने पाठकों के साथ किस की इस कानूनी लड़ाई को जरूर शेयर करना चाहेंगे। आपकी जानकारी के लिए पहले ही बताना चाहेंगे कि यह मामला फरवरी 2012 का है।
मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले कुबेर सरूप (26) अपनी दोस्त के साथ घूमने निकले थे। सरूप के मुताबिक, लौटते समय उन्होंने अपनी दोस्त को बांद्रा में कार्टर रोड पर छोड़ने से पहले उसे किस किया था।
demo
मौके पर मौजूद पुलिसवाले ने सार्वजनिक स्थल पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उन पर 1200 रुपये का जुर्माना लगा दिया था और जमकर नैतिकता का पाठ पढ़ाया था।
सरूप ने कहा कि वह इस मामले में कोर्ट के समक्ष पेश हुए। जहां साल भर बाद बीते एक अप्रैल को साक्ष्यों के अभाव में उन्हें मामले से बरी कर दिया गया। वसूल की गई जुर्माने की रकम भी उन्हें वापस मिल गई। सरूप का कहना था कि यह एक मूर्खतापूर्ण मामला था, जिसने कोर्ट का बेवजह समय बर्बाद किया।