फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के 'मिलिंद सोमन' निकले कुमारस्वामी, जिस साल की पहली शादी, उसी साल जन्मी दूसरी पत्नी

Mon, 21 May 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hd Kumaraswamy
दूसरी बार कर्नाटक की कमान संभालने को तैयार जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी को कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है। आने वाले बुधवार यानि 23 मई को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। क्या आपको पता है कि उनका राजनीतिक ही नहीं बल्कि निजी जीवन भी चर्चाओं का विषय रहा है। उन्होंने साल 1986 में अनीता कुमारस्वामी से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राधिका से दूसरी शादी कर ली। हालांकि इन सबके बीच अजीब बात तो ये है कि जिस साल उन्होंने पहली शादी की थी उसी साल उनकी दूसरी पत्नी पैदा हुई थी। क्या आप इस बात को जानकर थोड़े सकपका गए हैं तो आइए आपको बताते हैं इसका पूरा रहस्य...
विज्ञापन

2 of 6
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका और कुमारस्वामी ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनकी इस शादी और एक बच्ची होने का खुलासा अभिनेत्री राम्या ने किया था। आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 27 साल का अंतर का है। जोड़े की एक बेटी भी है जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है। 
विज्ञापन

3 of 6
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
कुमारस्वामी ने पहली शादी साल 1986 में अनिता से की थई। ये बेहद रोचक है कि इसी साल राधिका का जन्म हुआ था। राधिका 1 नवंबर 1986 को पैदा हुई थीं। राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले मात्र 14 साल की उम्र में रतन कुमार नाम के शख्स के साथ 26 नवंबर 2000 को श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में शादी की थी।

4 of 6
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका की मां चाहती थीं कि यह शादी खत्म हो जाए और उन्होंने रतन पर अपनी बेटी से जबरन शादी करने का आरोप लगाया था। अगस्त 2002 में रतन की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। आपको बता दें कि कुमारस्वामी की उम्र 58 है जबकि राधिका केवल 31 साल की हैं। बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपने से 27 साल छोटी लड़की से शादी की है।
विज्ञापन

5 of 6
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
साल 2005 में राधिका कुमारस्वामी के संपर्क में आईं और यहीं से उनके करियर को भी चार चांद लगने शुरू हुए थे। इसके बाद साल 2010 में खुद राधिका ने बताया था कि उन्होंने साल 2006 में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एचडी कुमारस्वामी-राधिका
राधिका पेशे से कन्नड़ एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 9वीं कक्षा पास करने के बाद ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने साल 2002 में कन्नड़ फिल्म 'नीला मेघा शामा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें