आपने आज तक कीमती सामान से लेकर मोहब्बत में नींद और चैन चोरी होने की बात तो सुनी होगी लेकिन क्या कभी बादल चोरी होने की घटना के बारे सुना है? सुनकर अजीब लगा न...लेकिन यह हकीकत है। जी हां, एक देश ने बर्फ और बादल की चोरी का आरोप अपने पड़ोसी मुल्क पर लगाया है।
विज्ञापन
2 of 5
cloud
असंभव सी लगने वाली ये घटना ईरान की है। जी हां, यहां कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के एक ब्रिगेडियर जनरल ने इजरायल पर अपने देश के बादल और बर्फ चुराने का आरोप मढ़ा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है..?
विज्ञापन
3 of 5
iran
लेकिन ईरान के ब्रिगेडियर जनरल प्रमुख गुलाम रजा जलाली का तो यही कहना है कि ईरान में हो रहे जलवायु परिवर्तन को देखते हुए इजरायल संदेह के घेरे में है। अन्य देशों के साथ इजरायल की कोशिश है कि ईरान में बारिश न हो। रजा जलाली ने ईरान में सूखे का कारण इजरायल को बताया है। हालांकि ईरानी मौसम विभाग उनकी इस बात से सहमत नहीं है।
4 of 5
Caricature
वैसे देखा जाए तो अफगानिस्तान और भूमध्य सागर के बीच का 2200 मीटर का पहाड़ी हिस्सा बर्फ से ढका होता है, मगर ऐसा ईरान में नहीं। इस बात को जलाली ने भी उठाया है। बता दें यह पहला मामला नहीं है जब ईरान में किसी अफसर द्वारा बादल चोरी का आरोप लगाया हो।
इसके पहले 2011 में पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा था कि पश्चिमी देशों की वजह से ईरान में सूखा है। उन्होंने तर्क दिया था कि यूरोपीय देश एक खास तरह के उपकरण का इस्तेमाल करके बादलों को कैद कर लेते हैं।