फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि महिला सांसद अंडरवियर लेकर पहुंची सदन, सच्चाई जानकर विश्वास करना होगा मुश्किल

Thu, 15 Nov 2018 01:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Irish MP Ruth Coppinger - फोटो : social media
17 साल की पीड़िता से बलात्कार के अभियुक्त के बरी होने के बाद आयरलैंड में सेक्स के लिए सहमति के मुद्दे पर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होने हैं। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में कहा, 'आपको उसकी पोशाक को भी देखना होगा। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें आगे फीते थे।' 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
ज्यूरी ने 28 वर्षीय अभियुक्त को दोषी नहीं पाया है। अदालत के फैसले पर विवाद होने के बाद 'रेप पीड़िताओं पर ही आरोप लगाए जाने' का मुद्दा उठाने के लिए आयरलैंड की एक महिला सांसद सदन में अंडरवियर लेकर आ गईं। सांसद रुथ कैपिंगर में संसद में नीले रंग का फीतों वाला अंडरवियर दिखाते हुए कहा, 'यहां थोंग दिखाना शर्मनाक हो सकता है, लेकिन आपको सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवियर को अदालत में दिखाया गया तो उसे कैसा लगा होगा।'   
विज्ञापन

3 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
इस मामले में सबसे पहले 6 नवंबर को आईरिश एक्जामिनर अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अभियुक्त का कहना था कि उसके और पीड़िता के बीच संबंध सहमति से बने थे। लेकिन उनकी वकील एलिजाबेथ ओ-कोनेल की ओर से दिए गए तर्कों पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ है। 

4 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
एक्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पूछा, 'क्या सबूत इस संभावना से इनकार करते हैं कि वो अभियुक्त की ओर आकर्षित थीं और और किसी से मुलाकात करने और साथ रहने के लिए सहमत थीं?' वकील ने ज्यूरी से कहा, 'आपको देखना होगा कि उसने कैसे कपड़े पहने थे। उसने थोंग पहन रखा था जिसमें सामने फीते लगे हए थे।'
विज्ञापन

5 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
इस मामले को लेकर अखबार में रिपोर्ट प्रकाशित होने के अगले दिन ही डबलिन रेप क्राइसिस सेंटर की प्रमुख ने अधिवक्ता के बयानों की आलोचना की थी। हालांकि उन्होंने फैसले की आलोचना नहीं की, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अक्सर की जाती रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
इसी बीच आयरलैंड के लोगों ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणियां की हैं। #ThisIsNotConsent के साथ बहुत से लोगों ने ट्वीट किया है। बहुत सी महिलाओं ने अपने अंडरवियर की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अदालत में इस तरह के तर्क दिए जाने का विरोध करते हुए वो अपनी अंडरवियर के रंग और शेप दिखा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
बहुत सी महिलाओं ने ऐसे देशों के बारे में भी बताया है जहां रेप के मुकदमे के दौरान क्या कहा जा सकता है और क्या नहीं इसे लेकर सख्त नियम हैं। अदालत में अंडरवियर दिखाने के बाद सांसद कोपिंगर ने कहा कि जजों और ज्यूरी के सदस्यों को इस बारे में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
Ireland protest - फोटो : social media
इसी साल उत्तरी आयरलैंड में रेप के एक मुकदमे में रग्बी के दो चर्चित खिलाड़ियों को बरी कर दिया गया था। अदालत की सुनवाई का ब्योरा सार्वजनिक होने के बाद आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। अब इस मामले को लेकर आयरलैंड की राजधानी डबलिन समेत कई शहरों में प्रदर्शन होने हैं। समाजवादी महिलावादी समूह रोजा ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है। डबलिन के अलावा कोर्क, लिमेरिक और वॉटरफर्ड शहरों में भी आज प्रदर्शन होने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें