फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन के बेटे को बेचकर भाग गया पिता, मां की हुई ऐसी हालत, दर्दभरी है कहानी

Sat, 05 May 2018 08:06 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
baby
गैर समुदाय की युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी की डिलीवरी के पांच दिन बाद ही बच्चे को बेच दिया। युवक ने पत्नी को आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से बच्चे को कुछ दिन के लिए परिचित के पास छोड़ने और पांच महीने बाद वापस लाने का भरोसा दिलाया था। युवती के हाथ गोदनामे के एग्रीमेंट की कॉपी लगी तो मामला खुल गया। बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ विजयनगर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
baby
बरेली की रहने वाली युवती के अपने ही शहर के गैर समुदाय के युवक से प्रेम हो गया था। दोनों अलग-अलग प्लेसमेंट एजेंसी चलाते थे। युवती ने बताया कि तीन साल पहले दोनों घर छोड़कर नोएडा में काम करने लगे और क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की आम्रपाली सोसायटी में किराए पर रहते थे। गैर समुदाय में शादी होने की वजह से युवती के परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
baby
युवक भी उसे अपने घर नहीं ले जाता था। युवती के मुताबिक दिसंबर 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। बीते 15 अप्रैल को युवती ने कविनगर के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि पांच दिन बाद ही पति ने उसके बेटे को किसी और के सुपुर्द कर दिया। पति का कहना था कि फिलहाल आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, पांच-छह महीने बाद वह बच्चे को वापस ले आएंगे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
hospital
युवती का कहना है कि कुछ दिन बाद उसे एक एग्रीमेंट की कॉपी मिली, इसके बाद पता चला कि पति ने बच्चे को किसी को गोद दे दिया है। इसका पक्का गोदनामा है। उसका कहना है कि अस्पताल में ही उसका पति किसी से 40 या 50 हजार रुपये में बच्चा देने की बात फोन पर कर रहा था। गोदनामे का पता चलने पर उसने पति से विरोध किया तो तीन दिन पहले अब वह घर छोड़कर चला गया है। फोन भी रिसीव नहीं कर रहा। युवती का आरोप है कि पति ने उसके साथ धोखा किया है। उसने क्रासिंग्स सिटी पुलिस चौकी पर ही शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें