donald trump Statue
ट्रंप की इस आखिरी न्यूड स्टेच्यू को लॉस एंजेलिस के 4600 ब्लॉक में स्थित हॉलीवुड बुलेवार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जूलियंस ऑक्शंस ने बुधवार को घोषणा की है कि उसने लॉस एंजिलिस में एक नीलामी में यह कलाकृति 28 हजार डॉलर में बेची। प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है। बता दें अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब ये प्रतिमाएं लॉस एंजिलिस ,सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, सियेटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गई थी।