फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी खाई है ऐसी आइसक्रीम जो पिघलती नहीं है, खाने के लिए करना पड़ता है ये स्पेशल काम

Tue, 28 Aug 2018 09:33 AM IST
गिज़ेम बेइक्सेल, बीबीसी ट्रैवल
विज्ञापन
1 of 5
ice cream
यूरोप और एशिया के बॉर्डर पर बसा देश तुर्की इन दिनों सुर्खियों में है। यहां की करेंसी लुढ़कती जा रही है। राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का तानाशाही शिकंजा देश पर कसता जा रहा है। मगर आज बात तुर्की के सियासी माहौल की नहीं, आइसक्रीम की जो सिर्फ तुर्की में मिलती है और आइसक्रीम खाने से पहले आप को लुका-छिपी का खेल भी खेलना पड़ेगा। वरना ये स्पेशल आइसक्रीम आप नहीं खा सकते।
विज्ञापन

2 of 5
ice cream
तुर्की की ये आइसक्रीम बहुत स्पेशल है क्योंकि ये दूसरी आइसक्रीम की तरह जल्दी से पिघलती नहीं, चिपकी रहती है। इस आइसक्रीम में चिपकने की खूबी आती है इसमें मिलाए जाने वाले ऑर्किड से। वहीं इसकी मिठास का राज है इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बकरी का दूध। इस आइसक्रीम को बनाने और इसे खिलाने की शुरुआत हुई थी तुर्की के शहर कहरमानमरास से, लेकिन अब ये इस्तांबुल में भी बहुत लोकप्रिय हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
ice cream
स्वाद के साथ चुहलबाजी का लुत्फ
स्थानीय लोग तो इस चिपचिप आइसक्रीम को लुत्फ लेकर खाते ही हैं, सैलानी भी इसका मजा जरूर लेते हैं। आखिर इस आइसक्रीम को खाने में स्वाद के साथ-साथ चुहलबाजी का लुत्फ भी जो मिलता है। आइसक्रीम बेचने वाले सैलानियों को बार-बार लुभाने के लिए उनकी तरफ आइसक्रीम बढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही लोग उसकी तरफ हाथ बढ़ाते हैं, या पकड़ने के लिए लपकते हैं तो दुकानदार उन्हें गच्चा दे देते हैं। 

4 of 5
ice cream
कभी आइसक्रीम को दूर कर लेते हैं, तो कभी खाली कोन या कप पकड़ा देते हैं। कई बार तो जुबान के करीब ले जाकर भी आइसक्रीम नहीं खिलाई जाती। दूर-दूर से आए लोग इन दुकानदारों से आइसक्रीम लेने के साथ चुहल का मजा लेते हैं। आइसक्रीम ताजा भी होती है और मस्ती भरी भी। खरीदारों को गच्चा देने का ये हुनर यूं ही नहीं आ जाता। इसके लिए बेचने वालों को कई बरस तक प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ice cream
आइसक्रीम की 32 किस्में
इस फन को सीखने के लिए करीब चार साल तक ट्रेनिंग चलती है। चार साल की कोशिशों के बाद, पांचवें साल छकाकर आइसक्रीम बेचने का हुनर आ जाता है। आइसक्रीम का चिपचिपापन इसे बार-बार चलाने से आता है और तभी आता है खरीदार को छकाने का मजा। लेकिन, इसके लिए बेचने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें बहुत ताकत लगानी पड़ती है। इससे आइसक्रीम बेचने वालों के हाथों में छाले तक पड़ जाते हैं। हाथ की चमड़ी सख्त हो जाती है। इस्तांबुल में इस तरह से आइसक्रीम की 32 किस्में बेची जाती हैं। आज तुर्की की इस चिपचिपी आइसक्रीम की शोहरत इतनी बढ़ गई है कि इसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें