बांसवाड़ा के परतापुर गढ़ी थाना क्षेत्र के पनासी छोटी में एक पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पनासी जंगल में जाकर छिप गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी तरफ मृत महिला के मायके वाले आरोपी पति को उसकी पत्नी के शव के साथ जिंदा जलाने की मांग करने लगे थे। बाद में पुलिस ने समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी भी हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।