ब्रिस्बेन के रहने वाले एक शख्स के घर के पीछे एक रहस्यमयी सुरंग मिली है। बताया जा रहा है कि यह सोने की सुरंग है लेकिन ताज्जुब करने वाली बात तो ये है कि सुरंग मिलने के बावजूद इस घर के मकान मालिक ने इस प्रॉपर्टी का सौदा तकरीबन 9 करोड़ रुपए में कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Anthony Doolin home
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक डूलन ने यह सम्पत्ति लगभग तीन साल पहले खरीदी थी। यहां कोई सोने की सुंरग हो सकती है। उन्हें इस बारे में नहीं पता था। इसकी खबर उन्हें तब हुई जब वह एक दिन घर के पीछे बने बगीचे में घूम रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
hills
इसी दौरान अचानक टहलते-टहलते उन्हें ठोकर लगी और उनकी नजर के सामने सुरंग का द्वार आ गया। यह झाड़ियों के बीच कहीं छुपा हुआ था। इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला है।
4 of 5
gold
उस वक्त एंथनी डूलन ने इस सुंरग में घूसने की हिम्मत नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने इसके बारे में पड़ताल जरूर की। जिसके बाद उन्हें पता चला कि यहां पहाड़ों में कई और ऐसी सुंरग मौजूद है। दरअसल, यहां अरसों पहले सोने की खदान थी। उन्हीं में से सुरंग का एक रास्ता उनके घर के पीछे निकला था।
हां, इस सुंरग से तो नहीं लेकिन डूलन ने इस प्रॉपर्टी से अच्छा खासा पैसा कमा लिया। उन्होंने 16.5 हेक्टेयर में फैली हुई यह प्रॉपर्टी तकरीबन 9 करोड़ रुपए में बेच दी।