फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में इस अंजान शख्स की जिंदादिली के चर्चे, जिसने चंद पलों में बच्चों के लिए 6 करोड़ खर्चे

Wed, 04 Jul 2018 05:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
toys r us
अमेरिका में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अंजान शख्स ने गरीब बच्चों के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया जो लगभग आज की दुनिया में नामुमकिन सा नजर आता है। इस वाकये से पूरी दुनिया हैरान है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वह अंजान आदमी कौन है जिसने ऐसा काम कर दिखाया। दरअसल, इस शख्स ने गरीब बच्चों के लिए एकबार में लगभग 6 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के खिलौने खरीद लिए।
विज्ञापन

2 of 5
toys r us
बता दें, इस शख्स ने ये सारे खिलौने अमेरिका की सबसे मशहूर खिलौनों की रिटेल चेन 'टॉयज आर अस' से खरीदे हैं। फिलहाल, इस चेन के बंद होने के दिन करीब बताए जा रहे हैं लेकिन वहां के लोगों के दिलों में इसने ऐसी जगह बनाई है कि यह स्थानीय लोगों के लिए बेहद भावुक पल बन गया है। अमेरिका के लोगों ने अपने बच्चों की आंखों में इसके खिलौनों की चमक को देखा है। इसलिए यह चेन वहां बेहद पॉपुलर है।
 
विज्ञापन

3 of 5
toys r us
शुक्रवार रात को यह दुकान हमेशा के लिए बंद हो गई है। अमेरिका में बाकी दुकानों का भी यही हाल रहा। इसकी बड़ी वजह यह रही कि एक अंजान शख्स ने ट्रिएंगल टाउन सेंटर स्थित दुकान से स्थानीय बच्चों के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 6 करोड़ से ज्यादा के खिलौने खरीद लिए। इस संबंध में दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि इसके बाद अब कंपनी के पास ज्यादा खिलौने नहीं बचे हैं। ऐसे में आखिरी दिन का इस्तेमाल बचे-खुचे खिलौनों की पैकिंग और दूसरे सामानों को ट्रक में रखने के लिए किया जाएगा।

4 of 5
toys r us
‘टॉयज आर अस’ गेमिंग और खिलौनों की रिटेल कंपनी हुआ करती थी। बता दें कि सिंतबर 2017 में कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। बता दें कंपनी चैप्टर-11 के तहत 5 बिलियन डॉलर के घाटे में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
toys r us
बता दें तकरीबन 60 साल पहले ‘टॉयज आर अस’ कंपनी की स्थापना पहले चार्ल्स पी. लाजरस ने की थी। 94 साल की उम्र में बीते मार्च में ही उनका निधन हो गया, जिसके कुछ हफ्तों बाद कंपनी ने घोषणा की कि वह बंद होने वाली है। वालमार्ट और अमेजॉन के बढ़ते बिजनेस के चलते भी इस कंपनी के लिए मुश्किले खड़ी हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें