फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गराज के सामने दिखी सिर कटी लाश, पुलिस ने कहा, 'हमें बताने की जरूरत नहीं'

Sat, 23 Sep 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
इस संदिग्ध चीज पर पड़ गई पड़ोसियों की नजर - फोटो : Facebook
विज्ञापन
एक घर के गराज के बाहर किसी शख्स की सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। कोई भी देखकर अंदाजा लगा सकता था कि शटर गिरने के कारण शख्स का सिर धड़ से अलग हो गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। गराज की शटर पर खून से सने हाथ के निशान भी देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: सामने खड़ी थी पुलिस, वो लाश से मांस नोंचकर खाता रहा...
 

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने फौरन इस संदिग्ध चीज की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब इस जगह पहुंची तो नई बात पता चली। अमेरिका के टेनेसी में घटी इस घचना की सच्चाई उजागर करते हुए पुलिस ने बताया कि यह किसी की असली लाश नहीं है बल्कि मकान मालिक ने हैलोवीन डे के मद्देनजर यह खास 'सजावट' कर रखी है।
पुलिस डिपार्टमेंट ने बकायदा फेसबुक पोस्ट के जरिये लोगों से अपील की है कि वह इन दिनों किसी भी संदेहास्पद या रहस्यमयी चीज को देखते ही फौरन उसे मारने की कोशिश न करें और न ही उससे डरें क्योंकि वह नकली भी हो सकती है।

पढ़ें: यहां हुआ अनोखे बच्चे का जन्म, गांव वालों का डर 'कहीं ये एलियन तो नहीं'
 
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले


गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस को इस तरह लोगों को नकली चीजों के प्रति सावधान रहने की नसीहत देनी पड़ी है। हाल ही में नॉर्थ कैरोलीना में एक विशालकाय जानवर देखा गया। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पाया कि वह कोई जानवर नहीं बल्कि एक शख्स है जिसने वैसी कॉस्ट्यूम पहन रखी है। इसके फौरन बाद पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह करना पड़ा था कि वे ऐसे किसी भी जीव को शूट न करें। 

पढ़ें: एक साथ 12 बंदरों को हुआ हार्ट अटैक, ये थी इनकी मौत की वजह...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें