फिल्मों के मशहूर किरदार हैरी पॉटर के माथे पर एक निशान आपने नोटिस किया होगा। ठीक ऐसा ही निशान ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार विलियम के माथे पर है। हैरानी की बात यह है कि उनकी पत्नी केट मिडिलटन के ललाट पर भी ऐसा ही निशान है। आखिर कनेक्शन क्या है?
विज्ञापन
2 of 4
Prince William
प्रिंस विलियम चोट के इस निशान को 'हैरी पॉटर स्कार' कहते हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'मैं इसे हैरी पॉटर स्कार कहता हूं क्योंकि यह कभी-कभी नजर आता है। लोग कभी इसे नोटिस करते हैं, कभी उन्हें यह नजर नहीं आता।'
विज्ञापन
3 of 4
Prince William
प्रिंस विलियम ने बताया कि जब वह अपने दोस्त के साथ गोल्फ खेल रहे थे, तब उन्हें चोट लगी थी। यह उसी का निशान है। दिलचस्प बात यह है कि हर वक्त फोटोग्राफरों से घिरे रहने के बावजूद प्रिंस चेहरे के इस दाग को छुपाने की कोशिश नहीं करते। वह चाहें तो मेकअप से इसे ढक सकते हैं मगर जिस तरह वह खुद इसके बारे में बात करते हैं, उससे तो यही लगता है कि वह इसे लेकर असहज नहीं हैं।
प्रिंस विलियम खुलकर चोट के निशान के बारे में बात करते हैं। ऐसा ही निशान उनकी पत्नी के माथे पर है। बताया जाता है कि बचपन में उनकी एक सर्जरी हुई थी जिसकी वजह से यह निशान उनकी त्वचा पर बन गया। हालांकि, पति से ठीक उलट केट अपने इस निशान पर चुप्पी साधे रखती हैं और उसे छुपाने की कोशिश करती हैं।