फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट आउट के लिए नहीं थे पैसे, हाथ से लिखा पूरा बायोडेटा, अब हो रही नौकरी की बरसात

Fri, 28 Sep 2018 12:48 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Carlos Duarte - फोटो : Facebook
नौकरी के लिए बायोडेटा का होना बहुत जरूरी है। हर पेशेवर शख्स के पास उसका बायोडेटा होता है। आमतौर पर लोग अपने ईमेल पर इसकी कॉपी तैयार करके रखते हैं। जब भी किसी नौकरी के लिए आवेदन करना होता है, वे उसे प्रिंट करवाकर नियोक्ता को सौंप देते हैं। मगर एक शख्स इतना गरीब है कि उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह प्रिंट निकलवा सके।
 
विज्ञापन

2 of 5
Carlos Duarte - फोटो : Facebook
अर्जेंटीना के रहने वाले 21 वर्षीय Carlos Duarte को एक कैफे में नौकरी के लिए आवेदन देना था। प्रिंट आउट के पैसे ना होने पर उसने खुद अपने हाथों से बायोडेटा लिखा। उसे लगा कि इस काम के लिए लोग उसका मजाक उड़ाएंगे। मगर तभी कुछ ऐसा हुआ कि उस पर नौकरियों की बरसात होने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
Eugenia Lopez - फोटो : Facebook
दरअसल,जब नौकरी ढूंढ़ रहे शख्स की महिला दोस्त  Eugenia Lopez ने हाथ से लिखा बायोडेटा देखा तो फौरन उसे फेसबुक पर साझा कर दिया। वह देख रकर सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं कि उनके दोस्त ने दो अलग रंग के कलम से पूरा बायोडेटा लिखा। यहीं, पूरा पन्ना बिलकुल साफ-सुथरा था। महिला के पोस्ट को 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं उसे कम से कम 10 हजार बार साझा किया जा चुका है। 

4 of 5
Eugenia Lopez - फोटो : Facebook
फेसबुक पोस्ट इतना वायरल हुआ कि मीडिया में भी Carlos Duarte की खबरें चलाई गईं। उनकी लोकप्रियता देखते हुए कई कैफे और रेस्त्रां से उन्हें नौकरी के ऑफर मिले। इस बात के लिए वह अपनी दोस्त के शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Carlos Duarte - फोटो : Facebook
यह पूरी घटना उन लोगों के लिए संदेश है जो इंटरनेट को बुरी चीज मानते हैं। अगर हम सोशल मीडिया की ताकत पहचान लें और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें तो सारे बिगड़े काम बन सकते हैं। है ना!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें