चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने दो करोड़ रुपए के बदले में अपने ब्वॉयफ्रेंड को ब्रेकअप देने से मना कर दिया। मामला सिर्फ इतना ही नहीं। इसके बाद लड़की ने इतने पैसों की डिमांड कर डाली कि जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
yuan
जी हां, चीन के इस अजीबोगरीब मामले के बारे में जानकर पूरी दुनिया दंग रह गई। यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से अलग होने के लिए उसे तकरीबन 2 करोड़ रुपए का ऑफर दिया, इसके बावजूद लड़की ने यह रकम लेने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने जो किया वो और भी चौंकाने वाला कदम था।
विज्ञापन
3 of 5
girl friend with boy friend
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को लगभग 3 लाख डॉलर ब्रेकअप फीस के रूप में अदा करने का ऑफर दिया लेकिन लड़की ने उसे ठुकराते हुए कह दिया कि यह रकम उसके लिए पर्याप्त नहीं है।
4 of 5
girl in cafe
बता दें लड़का रुपयों से भरा सूटकेस लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास गया था जिसे वह आखिर में उसके पास ही छोड़कर चला गया। मगर लड़की भी उस सूटकेस को अपने साथ नहीं ले गई। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर उस सूटकेस का क्या हुआ..?
दरअसल, पैसों से भरा यह बैग बार के कर्मचारियों को मिला, जहां दोनों मिलने के लिए पहुंचे थे। बार के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छानबीन हुई तो बैग के मालिक को तलाश लिया गया। गर्लफ्रेंड से अलग होने के लिए इतनी भारी रकम लेकर वहां पहुंचने वाला लड़का 23 साल का एक आईटी फ्रफेशनल निकला। इसके बाद उसने पुलिस को रुपयों से भरे बैग की चौंकाने वाली कहानी बयां की। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे लगभग 7 लाख 87 हजार डॉलर ब्रेकअप फीस के बतौर मांगे थे लेकिन वह 2 मिलियन यूआन ही जुटा सका।