फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद इस ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दिये 2 करोड़ रुपये, इतने में भी नहीं मानी और फिर...

Mon, 14 May 2018 04:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
china man breakup fee
डिवोर्स के बाद गुजारा भत्ता दिया जाता है ये तो कानून है, पर क्या आपने कभी ब्रेकअप के बाद इसकी मांग के बारे में सुना है क्या? चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक  ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए 2 करोड़ रूपयों से भरा बैग दिया।
विज्ञापन

2 of 4
china man breakup fee
गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप के बदले 2 करोड़ रुपये कम लगे जिस वजह से वह उस बैग को वहीं छोड़कर चली गई। चीन के हांगजोऊ शहर के एक बार में यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा। Shanghaiist के अनुसार,  स्टाफ मेंबर्स को लावारिस बैग मिला। बैग को जब खोला तो स्टाफ ने नोटों के बंडल को तुरंत पुलिस को बुलाया। 
विज्ञापन

3 of 4
china man breakup fee
South China Morning Post के अनुसार, पुलिस जको बैग से करीब 2 मिलियन यूआन मिले। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वह बैग एक आईटी कर्मचारी का था। जो बार में पिछली रात दो महिलाओं के साथ देखा गया था। उनमें से एक लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी।  'The Paper' के मुताबिक, बार के स्टाफ ने देखा था कि शख्स महिला से झगड़ते हुए बैग वहीं छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद महिला भी बिना बैग वहां से चली गई थी। 
विज्ञापन

4 of 4
china man breakup fee
लड़का जब वापस अपना बैग लेने आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। तब उस शख्स ने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप फी के तौर पर पैसे देने आया था, पर उसकी गर्लफ्रेंड 10 मिलियन युआन चाहती थी। उसने कॉल कर बताया था कि वह पैसे छोड़कर चली गई है। जिसके बाद वह नोटों से भरा बैग लेने वापस आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें