फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का होंठ काटकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कर दिया अलग, बोला नए प्रेमी के लिए छोड़ रहा हूं निशानी

Mon, 29 Oct 2018 04:25 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kayla Hayes - फोटो : The Sun
प्रेम में पागल आशिक के जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घटना अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना स्टेट की है। यहां सोशल मीडिया पर एक लड़की ने करीब एक साल पहले अपने साथ हुए एक दर्दनाक हादसे की तस्वीरें शेयर करते हुए आपबीती बयां की है। लड़की ने बताया कि कैसे उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने एक ही पल में उसका जीवन नर्क में तब्दील कर दिया। 

वह बताती है कि उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उसके होंठों को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया था। यह निशान उसके होठों पर नहीं बल्कि उसकी आत्मा पर किसी कुठाराघात की तरह था। उसके जहन में वो भयानक दिन आज तक है। वह अागे बताती है कि उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए ऐसा इसलिए किया ताकि उसके नए ब्वॉयफ्रेंड को वह निशान नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
Kayla Hayes - फोटो : the Sun
जी हां, लड़की के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा करते हुए लड़की को कहा था कि वह उसके अगले प्रेमी के लिए उसकी बनाई निशानी छोड़ रहा है। इस घटना के बाद लड़की के चेहरा लहूलुहान हो गया था। उसके मुंह से लगातार खून बह रहा था लेकिन निर्दयी ब्वॉयफ्रेंड उसके सामने खड़ा होकर मुस्कुराता रहा। उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं हो रहा था।  

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कायला हेस ने अपनी भयानक चोटों की तस्वीरें साझा करते हुए, अपने दर्द को दुनियां के सामने बयां किया है। कायला दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले की रहने वाली है। वह बताती है कि 2016 एक रईस बाप के बेटे हारून फ्लेरी से उसकी डेटिंग शुरू हुई। तब वह महज 17 साल की थी। इन दोनों का यह रिश्ता महज एक साल तक टिक पाया। 
विज्ञापन

3 of 6
Kayla - फोटो : CATERS NEWS AGENCY
कायला बताती है कि फ्लेरी उसे अपनी सम्पत्ति की तरह इस्तेमाल करना चाहता था। इसका अहसास उसे बेहद जल्द हो चुका था। वह भांप गई थी कि फ्लेरी जितना उत्तेजित होकर उसके करीब आता था उसमें उसका प्यार नहीं बल्कि गलत इरादे झलकते थे। उसने बताया कि वह बात-बात पर गुस्सा हो जाता था। फ्लेरी के ऐसे बर्ताव के चलते ही कायला ने उसे छोड़ दिया। 

लेकिन कुछ हफ्तों पहले अचानक वह कायला को मिलने के लिए आया। फ्लेरी ने कहा कि वह नौसेना में शामिल होने से पहले एकबार उससे मिलना चाहता है। लेकिन कायला ने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब वह अपने घर से बाहर निकली तो फ्लेरी नीचे गली में कार लिए उसका इंतजार करता मिला।

4 of 6
Kayla - फोटो : CATERS NEWS AGENCY
कायला उसे देखकर थोड़ी घबरा गई। फ्लेरी उसकी ओर हाथ में फूल और एक कार्ड लेकर उसकी और बढ़ा। कार्ड में लिखा था 'वापस लौट आओ'... जब फ्लेरी ने कायला के सामने यह प्रस्ताव रखा तो कायला ना साफ मना कर दिया और वहां से जाने लगी। 

इस दौरान फ्लेरी ने अचानक कायला को पकड़कर उसके होठों पर तेज दांतों से काट लिया। फ्लेरी का गुस्सा इसी से समझ में आता है कि उसने कायला के होंठ को इतना तेज काटा कि वह अलग होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद फ्लेरी ने उसे कहा कि ये निशानी उसने उसके अगले ब्वॉयफ्रेंड के लिए छोड़ दी है।
विज्ञापन

5 of 6
Kayla - फोटो : CATERS NEWS AGENCY
कायला बुरी तरह सहम गई। इस घटना के बाद उसके पैर कांप रहे थे। फ्लेरी ने जाते-जाते फूलों का गुलदस्ता कायला के सिर पर दे मारा और अपनी कार लेकर वहां से चला गया। कायला की आंख से लगातार आंसू गिर रहे थे। बाद में कायला मजबूत मन से किसी तरह अस्पताल पहुंची जहां उसके होठों की सर्जरी की गई। उसे 300 टांके लगाए गए।

यहीं पर कायला को एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया जो अस्पताल में ही काम करता था। वह रोजाना कायला की ड्रेसिंग करता था और कायला के मन को मजबूत करने के लिए कहता था कि वह बेहद खूबसूरत है। जिस समय कायला पूरी तरह टूट चुकी थी उस समय इस शख्स ने कायला को स्पोर्ट किया। कायला ने अपनी कहानी में अपने नए ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी लिखा। कायला ने अपने नए पार्टनर का नाम ब्लेक बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kayla - फोटो : CATERS NEWS AGENCY
कायला ने जब यह घटना सोशल मीडिया पर शेयर की तो यह एक आंदोलनरूपी हवा में बदल गई। ये मामला देखते ही देखते बहुत बड़ा हो गया। जिसके बाद फ्लेरी के खिलाफ मामाला दर्ज हुआ और उसे कोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ा। बताना चाहेंगे कि कोर्ट ने इस अपराध के लिए फ्लेरी को 12 साल की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें