फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए शातिर लड़के ने लगाई थी जोरदार जुगाड़, एक गलती ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Mon, 29 Oct 2018 03:24 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
यूपी की पुलिस भर्ती में एक अजीब मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के दौरान शारीरिक परीक्षण के लिए एक युवक ने ऐसा शातिर तरीका अपनाया कि आपभी जानकर हैरान हो जाएंगे।दरअसल, यूपी पुलिस में दरोगा की भर्ती चल रही है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
मेरठ में भी भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण चल रहा था तभी यहां एक युवक ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए सिर पर मेंहदी की पर्त चढ़ा ली, लेकिन युवक की करतूत पकड़ ली गई। मेरठ में बुलंदशहर के रहने वाले अंकित कुमार नाम के लड़के का शारीरिक परीक्षण चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
लंबाई नापने के लिए जैसे ही उसे इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर खड़ा किया गया तो मशीन आवाज करने लगी। उसे नीचे उतारा गया और उसके तलवों की जांच करके उसे फिर से मशीन पर खड़ा कर दिया गया, लेकिन इस बार मशीन फिर से आवाज करने लगी। पुलिसवालों को कुछ समझ नहीं आया।

4 of 5
- फोटो : social media
उच्च अधिकारियों ने जब युवक से सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बताई कि उसने कैसे एक सेंटीमीटर लंबाई बढ़ाने का जुगाड़ किया था। अंकित ने बताया कि दरोगा भर्ती के लिए 168 सेंटीमीटर लंबाई चाहिए थी लेकिन उसकी लंबाई 167 सेंटीमीटर है। उसने एक सेंटीमीटर लंबाई बढ़ाने के लिए बालों में मेंहदी की परत चढ़ा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
उसकी पोल खुलने के बाद उसके बाल धुलवाए गए तो पता चला कि उसने सिर पर जो मेंहदी की पर्त चढ़ाई थी वह 1.4 सेंटीमीटर थी। उसे भर्ती से बाहर कर दिया गया। जांच के बाद एसपी संजीव बाजपेई ने बताया कि युवक को भर्ती में अयोग्य कर दिया गया बल्कि उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 420 धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें