फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के हाथ लगी ऐसी मछली, 20 मिनट के अंदर बन गए लखपति

Sat, 25 Aug 2018 03:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
fishing
कहते हैं, ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। समुद्र में जाल बिछाते ही महाराष्ट्र के दो भाइयों के हाथ ऐसा जैकपॉट लगा कि देखते ही देखते वे लखपति बन गए। आखिर ऐसी कौन सी मछली इनके जाल में फंस गई?
विज्ञापन

2 of 4
Ghol Fish
पालघर में दो भाई मछली पकड़ रहे थे। तभी उनके जाल में 30 किलो की मछली फंस गई। वे फौरन उसे बेचने निकल पड़े। जैसे ही वे मछली बाजार पहुंचे, खरीददार गौर से उसे देखने लगे। दोनों भाइयों ने जो मछली पकड़ी थी वह घोल प्रजाति की थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उस मछली की बहुत मांग है। 
विज्ञापन

3 of 4
Ghol Fish
घोल मछली के फेफड़े और मांस का इस्तेमाल महंगी दवाइयां और सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए किया जाता है। ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूबल टांकें बनाने में भी यह मछली उपयोगी है। सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग में इनकी भारी मांग है।
विज्ञापन

4 of 4
Ghol Fish
एक मछली की कीमत ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये तक की होती है। मगर घोल मछली पूरे 5.5 लाख रुपये में बिकी। मछुआरों ने बताया बाजार पहुंचने के 20 मिनट के अंदर मछली बिक गई थी। दोनों भाई-महेश और भरत मेहर पालघर के मोब्रे गांव में रहते हैं। इन्होंने अरब सागर में रविवार को मछली पकड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें