फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रही हैं गाजियाबाद के लड़कों की खतरनाक स्टंट्स वाली तस्वीरें, आप भी देंखें..

Wed, 26 Apr 2017 02:15 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद के एक ब्रिज से कुछ नौजवानों की छलांग लगाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें गाजियाबाद जिले के गंगा कैनाल से ली गईं हैं। तस्वीरों से साफ है कि ये लोग जानबूझकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रफ्तार भरी ट्रेन के आने से कुछ पलों पहले ही ये नौजवान इस कैनाल में छलांग देते हैं। ये पहली बार नहीं है, जब यहां पर इस तरह की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने इन नौजवानों पर निगरानी रखने के लिए गश्त बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन अब भी हालात वैसे ही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्टंट के बाद ये युवा अपनी इन क्लिप्स या तस्वीरों को ऑनलाइन डाल देते हैं। कई लोग इन स्टंट को करते हुए अपनी जान भी गंवा चुके हैं। एक स्थानीय युवक ने कहा कि कुछ लोग रफ़्तार से आती हुई ट्रेन को छूने की कोशिश करने के बाद ही छलांग लगाते हैं। 

4 of 5
इसके अलावा कई नौजवान ट्रेन से महज 2 से 5 फीट की दूरी होने पर ही पानी में छलांग लगाते हैं। ये एक तरह से आत्महत्या है और लोग किसी भी समय इस स्टंट को अंजाम देते हुए मर सकते हैं। वेद प्रकाश, गाजियाबाद के इस ब्रिज के पास ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आते हैं और वे इन खतरनाक स्टंट्स को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश कुमार जब 18 साल का था, तो मजे के लिए वो और उसके साथी रेलवे ब्रिज से कूदा करते थे। मुकेश ने बताया कि हम हर गर्मियों में ऐसा करते हैं। ये बेहद मजेदार है। वरना नदी के पास से सामान्य तौर पर गुजरना बेहद बोरिंग होता है। हम कई बार शर्त भी लगाते हैं, जिसमें सबसे आखिरी में कूदने वाला शख़्स विजेता होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें