फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 ग्राहकों को हज्जाम ने बना दिया ऐसा नमूना, देख-देखकर लोगों की हुई हालत खराब और फिर...

Fri, 27 Jul 2018 02:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Funny Haircut
कई बार कुछ नया और रचनात्मक करना कितना खतरनाक साबित होता है ये बात आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बतलाएंगे। नया करना अच्छी बात है लेकिन उसके चक्कर में सिर पर जुनून सवार कर लेना अच्छी बात नहीं। कहते हैं कि कई बार यही जुनून इंसान को ले डूबता है। इन 10 नाइयों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन उनके किए का अंजाम 10 लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, इन 10 लोगों पर उनके बार्बर ने अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट किए हैं। इन्हें देखते ही आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। ग्राहकों ने तो अपने बार्बर को कुछ और ही कटिंग करने को कहा था मगर देखिए उनका क्या हाल कर डाला...  

ये लोग दुनिया की नजर में मजाक बनकर रह गए हैं। उनकी मजाकिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आपको इन नाइयों की हास्यास्पद हरकत का नमूना देखने को मिल जाएगा। वैसे ये नमूने देखने के बाद आप इन नाइयों के पास जाना पसंद नहीं करेंगे। तस्वीरों में कुछ नाइयों द्वारा किए गए सबसे मजेदार हेयरकट दिखाए गए हैं। चलिए आप भी जरा इन तस्वीरों पर अपनी इनायत फरमा ही दीजिए... 
विज्ञापन

2 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट चाहते हैं?
- ग्राहक: आप जानते हैं कि मुझे फल पसंद हैं, इसलिए ...
- बार्बर: बस अब आप कुछ मत कहो! बस देखो...
विज्ञापन

3 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सी हेयरकटिंग कराना चाहेंगे?
- ग्राहक: आप जानते हैं कि मैं हमेशा से एक तीसरी भौहें चाहता हूं, इसलिए ...
- बार्बर: बस अब आप कुछ मत कहो और मेरा करिश्मा देखो!
 

4 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट चाहते हैं?
- ग्राहक: आप जानते हैं, मैं जानवरों से प्यार करता हूं, इसलिए ...
- बार्बर: आहा! अब आप इत्मीनान से बैठकर देखिए...
विज्ञापन

5 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट पसंद करते हैं?
- ग्राहक: मुझे कार्टून केरेक्टर लेगोस के साथ खेलना अच्छा लगता है ...
- बार्बर: वाह, ये तो काफी मजेदार है। अब आप मजेदार कटिंग भी देख लें।
विज्ञापन

6 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट पसंद करेंगे?
- ग्राहक: आप जानते हैं, मुझे मजाकिया इमोजी पसंद है, इसलिए ...
- बार्बर: बेहतरीन सर... ये लीजिए अब आप इमोजी कटिंग का मजा लीजिए।
विज्ञापन

7 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट पसंद करते हैं?
- ग्राहक: मुझे यह देखना अच्छा लगेगा कि लोग मेरी पीठ के पीछे क्या करते हैं, इसलिए ...
- बार्बर: लीजिए तीसरी आंख... अब कोई आपके पीठ पीछे आपकी बुराई नहीं करेगा।

8 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: हे किड, आप कौन सा हेयरकट चाहते हैं?
- किड: मैं अब एक बच्चे की तरह नहीं दिखना चाहता...
- बार्बर: तो ये लो अब तुम उम्र से कहीं ज्यादा बड़े लगोगे...

9 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट चाहते हैं?
- ग्राहक: मैं एक बास्केट बॉल प्रशंसक हूं, तो ...
- बार्बर: अब कुछ और मत कह, बस देखो...

10 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप कौन सा हेयरकट चाहते हैं?
- ग्राहक: मुझे अपने मस्तिष्क का उपयोग करके पैसा बनाना अच्छा लगेगा...
- बार्बर: लीजिए हुजूर फिर बनाइए पैसा...
विज्ञापन

11 of 11
Funny Haircut
- बार्बर: आप क्या चाहते हैं?
- ग्राहक: मेरा पसंदीदा सुपरहीरो बैटमैन है, तो ...
- बार्बर: लो देख लो... 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें