फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने पांच हजार का नोट देखा है?, अगर नहीं तो जानिए वायरल खबर का सच

Wed, 14 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
DEMO
इंटरनेट पर इन दिनों पांच हजारी नोट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके साथ-साथ 1000  रुपए, 350 रुपए,  75 रुपये, 100 रुपये और 150 रुपये के नए नोटों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तैर रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
DEMO
दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जल्द ही इन नोटों को मार्केट में लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि इन नोटों के साथ जल्द ही बाजार में 1000 रुपये का सिक्का भी देखने को मिलेगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने ऐसे किसी भी तरह के नोटों को जारी नहीं किया है। न ही हजार के सिक्कों को। आरबीआई के इस स्पष्टीकरण के बाद इंटरनेट पर फैलाई जा रही यह गफलत बिलकुल निराधार साबित हो गई है।
विज्ञापन

3 of 4
DEMO
साफ है कि इन तस्वीरों को भी फेक करार दिया है। आप इस भ्रम का शिकार न हो इसलिए अमर उजाला डॉटकॉम अपने पाठकों के लिए यह खबर लेकर आया है।
 
इन वायरल तस्वीरों में बताया जा रहा है आरबीआई के साथ ही भारत सरकार का वित्त मंत्रालय भी 1 रुपये के नए नोट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें एक रुपये के नोट को भारत सरकार ही जारी कर सकती है। लेकिन  सरकार की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
DEMO
वायरल तस्वीरों में इन नोटों के साथ सिक्कों के भी लॉन्च होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है सरकार नए नोटों के साथ 20 रुपये के सिक्के, 60 रुपये के सिक्के, 75 रुपये के सिक्के, 150 रुपये के सिक्के और यहां तक कि 1000 रुपये का सिक्का भी लाने जा रही है। फिलहाल इसके कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आए है। इसलिए इंटरनेट पर वायरल हो रही ऐसी तस्वीरों पर भरोसा न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें