उड़ीसा के एक गर्ल्स हॉस्टल (छात्रावास) में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियां एक कमरे में साथ रह रहती थी। एक लड़की ने अपनी दोस्त के बिस्तर पर ऐसी भयानक चीज देखी कि डर के मारे उसके हलक से आवाज तक नहीं निकल पाई। उसने बस इशारों-इशारों में अपनी दोस्त को वहां से चुपचाप बिना हरकत किए उठने का कहा। ऐसा करते हुए देख दूसरी दोस्त घबरा कर अपने बिस्तर से उठकर भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन
2 of 4
d
लेकिन जब दूसरी लड़की ने पलटकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। लड़की ने देखा जहां वहां लेटी थी उसी बिस्तर पर उसके साथ में एक कोबरा सांप भी लेटा हुआ था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह घटना रविवार की है। जी हां, छात्रावास में लड़की के पास कोबरा लेटा हुआ था। इस कोबरा सांप को पकड़ने के लिए बाद में एक सेपेरे को बुलवाया गया।
विज्ञापन
3 of 4
d
सबसे पहले लड़की की दोस्त की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद लड़कियों ने छात्रावास के स्टाफ को बुलाया। जैसे ही उन्हें यह पता लगा कि छात्रावास में कोबरा सांप घुस आया है तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद छात्रावास के कर्मचारी ने सपेरे को बुलाया जिसने तुरंत कोबरा को पकड़ा।
कोबरा सांप को पकड़ने के लिए सपेरे ने मछली पकड़ने वाले जाल का इस्तेमाल किया। छात्रावास उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बरीपाड़ा में है। वयस्क कोबरा वैसे तो इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन अपनी सुरक्षा में वे इंसानों पर हमला कर सकते हैं।