फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 हफ्ते में इस शख्स ने बनाई ऐसी बॉडी, देखकर दुनिया रह गई दंग

Wed, 30 May 2018 08:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
john Lipsey, editor-in-chief of Men's Fitness magazine
कड़ी मेहनत का इससे बेहतर शायद ही कोई रिजल्ट आपको देखने को मिले। अगर देख कर ही आपको सबक लेने की आदत है तो ये शख्स आपके फ्रेम में बिलकुल फिट बैठता है। इसने युवाओं को उन्ही की लैंग्वेज में बेहतर उदाहरण देते हुए समझाया है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
body building
दरअसल, आज कल के युवा बेहतर शरीर बनाने के चक्कर में जिम से लेकर अच्छा ट्रेनर व महंगे सप्लिमेंट इत्यादि इस्तेमाल करते हैं, मगर इसके रिजल्ट उन्हें बेहद देरी से मिलते हैं। यही नहीं कई बार सप्लिमेंट का नुकसान भी उन्हें झेलना पड़ता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
body building
लेकिन इस शख्स ने महज आठ हफ्तों में वो कारनामा कर दिखाया जो आजकल के नौजवान नहीं कर पाते। दरअसल, यह कहानी है एक बच्चे के बाप की जो बीते साल ही पैदा हुआ है। पेशे से एक फिटनेस मैग्जीन के एडिटर है। 

 

4 of 6
body building
अपने आपको वक्त न दे पाने के चलते उनका वजन तकरीबन 80 किलो हो गया था। टीन एज में ये स्कीनी हुआ करते थे। 20 की उम्र के बाद वे स्लीम फिट में नजर आने लगे लेकिन 30 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उनका शरीर का वजन काफी बढ़ गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
his magazine
फिर 37 वर्षीय जॉन लिप्सी ने तय कर लिया कि उन्हें ट्रांसफॉर्म की जरूरत है। हां, ये सही है कि एक फिटनेस मैग्जीन का एडिटर होने का वेटेज उन्हें पूरा मिला है, क्योंकि इसी नॉलेज के आधार पर उन्होंने पूरे संयम में रहकर पहले अपना डाइट चार्ट बनाया और फिर उसे फॉलो भी किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jhon
फिर 56 दिनों के बाद उन्हें जो रिजल्ट मिला वो आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं। जी हां ये करिश्मा इन्होंने बिना ट्रेनर और बिना सप्लिमेंट किया है। महज आठ हफ्तों में आप भी ऐसा कर सकते हैं। जॉन लिप्सी की मोटी तोंद अब सिक्स पैक ऐब्स में तब्दील हो चुकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें