एयर फ्रांस A380 फर्स्ट क्लास
यहां सिर्फ 9 सीटें होती हैं। सीटें एक दूसरे से सटी हुई हैं। हर सीट पर यात्रियों की सुविधा के लिए ईयरफोन, पजामा, अमेनेटी किट और चप्पल भी मिलता है। इसके अलावा इसमें बार की सुविधा भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Etihad
एतिहाद डायमंड फर्स्ट क्लास
यहां एयर होस्टेस हर यात्री को उनके नाम से संबोधित करती हैं और उनका नाम लेकर स्वागत करती हैं। जब यात्री प्लेन में दाखिल होते हैं, उन्हें बेलजियन चॉकलेट बॉक्स दिया जाता है। यहां खुद शेफ यात्रियों को मेनू में शामिल डिश के बारे में बताते हैं। यात्रियों को पजामा और चप्पल भी दिया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
Thai Airways
रॉयल फर्स्ट क्लास-थाई एयरवेज
थाई एयरवेज के रॉयल फर्स्ट क्लास में यात्रियों के लिए लिए अलग केबिन की सुविधा होती है। यानी प्राइवेसी का पूरा बंदोबस्त है यहां। यहां फ्लाइट अटेंडेंट्स स्पा की सुविधा भी देते हैं। इसके अलावा केबिन में म्यूजिक सीडी और टीवी भी मौजूद है।
4 of 5
Qatar Airways
कतर एयरवेज फर्स्ट क्लास
सिग्नेचर डिश से लेकर जरूरी सामान की किट तक यहां यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती है। यही नहीं लोगों के लिए डिजाइनर स्लीपर सूट भी मौजूद होते हैं। बेहतरीन सेवा देने के लिए यहां का केबिन क्रू पुरस्कृत भी हो चुका है।
एमिरेट्स फर्स्ट क्लास सुइट्स
एमिरेट्स की फर्स्ट क्लास से यात्रा करने वाले लोगों को मशहूर ब्रांड बुलगारी की किट दी जाती है। सीट को बेड में भी तब्दील किया जा सकता है। यहां का वॉशरूम भी फर्स्ट क्लास है। फ्लाइट अटेंडेंट्स यात्रियों को बार की सुविधा भी मुहैया कराते हैं।