फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की किरणें यहां के लोगों के लिए हैं अभिशाप, चेहरे पर पड़ते ही बदल जाता है पूरा हुलिया

Sat, 26 May 2018 10:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
weird news
दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां पर लोग सूरज की रोशनी को देखना तो दूर उसे अपने चेहरे पर पड़ने तक नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज की एक किरण भी उनके चेहरे का ऐसा हाल कर देती है जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिस वजह से इस जगह के लोग जरूरी सामान लेने के लिए भी रात को ही घर से निकलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
weird news
यह पूरा मामला ब्राजील के छोटे से कस्बे अरारास का है। इस कस्बे में 800 लोग रहते हैं। जहां पर आधे से अधिक यानी कि 600 लोग ऐसे हैं जिनके चेहरे धूप के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस चुके हैं। इस वजह से कुछ लोग इस कस्बे के लोगों को भूतिया कहकर भी बुलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
weird news
अब आप सोच रहे होंगे कि सूरज की किरण कैसे किसी के चेहरे को खराब कर सकती है। तो जनाब हम आपको बता दें, यहां के लोग एक खास आनुवांशिक बीमारी का शिकार है। इस बीमारी का नाम जेरोडर्मा पिगमेनटोसम। एक ऐसी बीमारी जिसमें चमड़ी अगर एक बार अल्ट्रावॉयलेट किरणों की चपेट में आ जाए, तो फिर वापस ठीक नहीं होती। 
विज्ञापन

4 of 4
weird news
कई लोग स्किन कैंसर से भी पीड़ित हैं। अल्ट्रावॉयलेट किरणों की चपेट में आए लोगों की जांच भी कराई गई। जिससे पता चला कि यहां के लोगों के जीन में कुछ कमी है। जिसकी वजह से सूरज की किरणों के संपर्क में आते ही उनकी ऐसी हालत हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें