रात के वक्त महिलाओं के बाल काटे जाने वाली बात सच या अफवाह इसकी जांच जारी है। लेकिन राजस्थान के बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर के बाद हरियाणा के मेवात में भी ऐसी घटनाओं की शिकायत की जा चुकी है। अब इसकी जद में दिल्ली-एनसीआर भी आ चुका है।
विज्ञापन
2 of 7
Women Hair Attack
साइबर सिटी गुरुग्राम में महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला बढ़ गया है। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक छह महिलाओं के साथ चोटी काटने का मामला सामने आया है। इसमें केवल एक महिला ने सेक्टर-5 थाना में शिकायत दी है। उधर, शहर में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस भी परेशान है और पुलिस को किसी असामाजिक तत्वों का हाथ लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
Women Hair Attack
- फोटो : Youtube
पिछले दो महीने से महिलाओं के बाल काटने से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। हरियाणा में मेवात क्षेत्र के गांवों से पिछले दो सप्ताह में रहस्यमयी तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने की कम से कम 15 घटनाएं सामने आई हैं।
4 of 7
Women Hair Attack
पहले लोगों ने कहा कि यह काम एक चुड़ैल कर रही है। दावा किया गया कि जिस भी महिला की चोटी काटी गई उसकी कुछ ही दिनों में मौत हो जाएगी। फिर अफवाह उड़ी कि ऐसी घटनाओं के पीछे किसी विचित्र जीव का हाथ है। लोगों ने कहा कि रात के वक्त जानवर जैसा दिखने वाला इंसान आता है और उनके बाल काटकर ले जाता है। जिस महिला के बाल काटे गए उसके शरीर पर त्रिशूल और सिंदूर का निशान होने का भी दावा किया गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इन घटनाओं के पीछ पाकिस्तान की साजिश तक करार दी। अब इन अफवाहों की कड़ी में नई थ्योरी सामने आई है।
विज्ञापन
5 of 7
Women Hair Attack
लोगों का कहना है कि देवी के रूठने के कारण महिलाओं के साथ ऐसा हो रहा है। इसलिए हवन और पहरेदारी के साथ-साथ महिलाएं घरों के आगे मेहंदी और सिन्दूर के हाथों से छाप लगा रही हैं। गांव के किनारे दीये भी जलाकर रखी जा रही हैं। महिलाओं को खुले बाल या चोटी की बजाय जूड़ा बांधकर रात को सोने की सलाह दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है।
विज्ञापन
6 of 7
Women Hair Attack
- फोटो : The Box
महिलाओं को खुले बाल या चोटी की बजाय जूड़ा बांधकर रात को सोने की सलाह दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है।
इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर साल 2001 में दिल्ली में रहे ‘मंकी मैन’ के डर की यादों को लोगों के दिलोदिमाग में वापस ला दिया है। उस दौरान ऐसी खबरें आती थीं कि बंदर की तरह दिखने वाला कोई जीव लोगों पर रात में हमले करता है।