फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियां करना इस गांव के लोगों की बन चुकी है मजबूरी, हैरान करने वाली है इस गांव की कहानी

Fri, 08 Jun 2018 09:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
wedding
दुनिया में तमाम ऐसे रीति रिवाज मिल जाएंगे जिन पर लोग यकीन नहीं कर पाते। ऐसा ही हमारे देश में भी आपको देखने को मिल सकता है। अगर आप एकबार इस गांव चले गए तो जरूर आपको इस रिवाज के बारे में पता चल जाएगा। जी हां इस गांव के हर घर में आपको एक शख्स के पास दो बीवियां मिलेगी। चौंक गए न सुनकर..? 

लेकिन यह हकीकत है। यहां हर आदमी दो शादियां करता है लेकिन आपको ज्यादा हैरानी तब होगी जब ये जानेंगे कि दो शादियां करना इस गांव के लोगों की मजबूरी बन चुकी है। चलिए बताते हैं आपको इस अनोखे गांव की कहानी...
विज्ञापन

2 of 4
demo
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या कभी देरासर नामक गांव की कहानी सुनी है..? बेहद छोटा सा यह अनोखा गांव आज अपने यहां प्रचलित एक रिवाज के चलते चर्चाओं में हैं। इस गांव में महज 70 मुस्लिम परिवार रहते हैं, लेकिन इस गांव में शादी की परंपरा बेहद निराली है।
 
विज्ञापन

3 of 4
bride
यहां रहने वाले हर आदमी को दो शादियां करनी ही पड़ती है। इस गांव में पहली शादी के बाद लोग दूल्हे की दूसरी शादी करवाते हैं। दूसरी शादी होने के पीछे कोई मामूली वजह नहीं है। इस गांव में पहली शादी से कभी भी किसी की संतान नहीं हुई है। इसलिए यहां के दूल्हों की दूसरी शादी करवाई जाती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
womens
गांव वालों का मानना है कि दूसरी पत्नी से ही संतान सुख प्राप्त होता है। इस परंपरा को गांव के लोग खुदा की मेहर बताते हैं। खास बात यह है कि इस गांव में पहली पत्नी को अपने पति की दूसरी पत्नी से कोई समस्या नहीं होती। लेकिन इस गांव में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी से शादी नहीं की और इन लोगों की कोई संतान नहीं है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें