फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से बोला बेटा आज से दो लंच पैक करना, वजह पूछी तो दिया ऐसा जवाब जानकर होंगे हैरान

Sun, 23 Sep 2018 02:38 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
a
न्यू मेक्सिको शहर के अल्बुकर्क में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे ने अपनी मां को कुछ ऐसा कहा कि वह दंग रह गई। दरअसल, बच्चे ने अपनी मां से कहा था कि वह अब से स्कूल के लिए दो लंच बॉक्स पैक किया करे। यह सुनकर मां असहज हो जाती है और फौरन पूछती है कि ऐसा क्यों..? इसके बाद बेटा जो जवाब देता है वो सुनकर मां सन्न रह जाती है।  

सोचिए अगर आपका बच्चा ही कह दे कि उसे दो टिफिन चाहिए, तो क्या आपको हैरानी नहीं होगी..? शायद आप अपने बच्चे से ये तक पूछ लें कि क्या एक टिफिन पर्याप्त नहीं..? आप बिलकुल सोच सकते हैं कि आपके बच्चे का पेट नहीं भरता, लेकिन इस घटना के साथ कुछ अजीब ही कारण जुड़ा है जिसके बारे में जानकर आप भी हिल जाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 4
d
बेटे की इस अजीब डिमांड के चलते पहले तो मां ने कुछ नहीं कहा और एक महीने तक दो टिफिन पैक करके चुपचाप उसे देती रही लेकिन फिर एक महीने बाद अचानक मां ने पूछ ही लिया कि इसके पीछे की क्या वजह है..? इस सवाल पर दुरान नामक यह बच्चा अपनी मां डिलन को बोला कि टिफिन का दूसरा डिब्बा उसके लिए नहीं बल्कि एक दूसरे लड़के के लिए है जिसके पास पैसे न होने के कारण वो लंच नहीं कर पाता। उसकी इस स्थिति को देखकर वह दो टिफिन लेकर जाता है ताकि बाकी बच्चों की तरह वो भी लंच कर पाएं।
विज्ञापन

3 of 4
d
ये बात सुनकर मां का दिलभर आता है और वह दुरान के कहने पर उस बच्चे के लिए रोजाना टिफिन का डिब्बा भेजते रहने का फैसला करती है। डिलन ने तब तक ऐसा किया जब तक कि उस बच्चे ने नेशनल स्कूल लंच कार्यक्रम में आवेदन नहीं किया। अपने बेटे द्वारा किए गए इस कार्य के बारे में पूछने पर दुरान ने कहा कि, मुझे बचपन से यहीं सिखाया गया है कि यदि आप अच्छे नहीं हो सकते तो आप बहुत अच्छे बन सकते हैं। मैनें हमेशा अपने बेटे को इस बात की शिक्षा दी। मैंने हमेशा उसे सिखाया कि इंसान को दूसरे की मदद करनी चाहिए। पहले इस स्थिति से गुजर चुकी है, वो भी एक समय बेघर थी और उसे इस बात का एहसास था कि ऐसे में किसी दूसरे से मदद मांगने में कितनी हिचकिचाहट होती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
f
डिलन अपने बेटे के स्कूल में वॉलीबॉल की कोच है। इस कारण दूसरे डिलन को उस बच्चे और उसकी मां से मिलने का मौका भी मिला। तब जाकर डिलन असलियत से वाकिफ हुई। दरअसल, उस बच्चे की मां की नौकरी चली गई थी। इस चलते वह अपने बेटे के लंच का खर्च वहन करने में असमर्थ थी। इसके बावजूद उन्होंने 400 डॉलर इकट्ठा कर टिफिन के लिए उन्हें देने चाहे। लेकिन डिलन ने उस रकम को लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद उस पैसे को स्कूल में ऐसे और बच्चों की मदद के लिए स्कूल लंच फंड में जमा करा दिया गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें