फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 8 अजीबोगरीब शादियों की वायरल तस्वीरें, किसी ने हवा में शादी की तो किसी ने शार्क टैंक में

Tue, 17 Jul 2018 11:07 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
wedding
अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ खास करने के बारे सोचते हैं। इतना ही नहीं वो अपनी शादी को ऐसे तरीके से करते हैं कि कोई रिकॉर्ड बन जाए या किसी खबर में छा जाए। वैसे भी खबरों में छाना तो आजकल आमबात हैं अब सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी डाल दे तो उस खबर को फैलने में ज्यादा समय नही लगता। ऐसे ही कुछ लोग अपनी शादी को अजीबों-गरीब तरीके से करते हैं और फिर उनकी फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही शादियों के बारे में बताएंंगे जिनमें से किसी ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए हवा में शादी कर डाली तो किसी ने शार्क टैंक के अंदर शादी की। 
विज्ञापन

2 of 9
wedding
हवा में लटक कर की शादी
भारत के महाराष्ट्र राज्म में हुई ये शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यहां जयदीप और रेशमा ने 600 फीट गहरी घाटी के ऊपर लोहे के तार से लटककर शादी की हर रस्म निभाई । तो वहीं पंडितजी को भी रोपवे के जरिए हवा में लटककर दोनों की शादी कराने के लिए मंत्र पढ़ने पड़े। इस बीच पंडितजी तो काफी डरे हुए नजर आ रहे थे, लेकिन जयदीप और रेशमा दोनों ही बहुत खुश दिखाई दिए । बिना किसी डर के इस कपल ने शादी की। वहीं दोनों के परिवारवालों ने उन्हेें आशीर्वाद दिया। वे भी इस शादी से खुश नजर आए।
विज्ञापन

3 of 9
wedding
शार्क टैंक के अंदर शादी
न्यूयॉर्क के रहने वाले अप्रिल पिगनातारो और मिशेल करी को तो अपनी शादी को खास बनाने का कुछ ज्यादा ही शौक लगा था। इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर तकरीबन बारह हजार गैलन पानी से भरे टैंक में खतरनाक शार्क मछलियों के बीच शादी रचा डाली ।

4 of 9
wedding
साईकिल पर घूम-घूम कर रचाई शादी
रशिया के एक कपल को साईकिल चलाना इतना पसंद है कि इन्होंने अपनी शादी जैसे खुशनुमा लम्हे को एन्जॉय करने के लिए साईकिल को चुना। दरअसल, इन्होंने साईकिल से पूरे शहर में घूम-घूम कर शादी रचाई। 
विज्ञापन

5 of 9
wedding
400 फीट की ऊंचाई पर रचाई शादी
कैलिफोर्निया के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े ने 400 फीट की ऊंचाई पर शादी की। सिर्फ इतना ही नहीं साथ –साथ फोटो खिंचवाने और जश्न मनाने में भी कोई कमी नही छोड़ी । दरअसल, रयान जेन्क्स और किमबर्ले ने पहाड़ियों के ऊपर जाल बंधवाकर उसके ऊपर खड़े रहकर शादी की।
विज्ञापन

6 of 9
wedding
पानी के अंदर शादी
महाराष्ट्र के निखिल पवार ने स्लोवाकिया की युनीका पोंगरान संग शादी कर देश की पहली अंडरवाटर शादी की। दरअसल, निखिल कोवालम में डाइविंग इंस्ट्रक्टर हैं और वहीं उनकी मुलाकात युनीका से हुई । निखिल ने युनीका को प्रपोज भी पानी के अंदर ही किया था और शादी भी पानी के अंदर ही की। है न अनोखी शादी...

 
विज्ञापन

7 of 9
wedding
चीन की इस दुल्हन ने पहनी इतनी लम्बी ड्रेस
चीन की इस दुल्हन ने तो अपनी शादी में 200 मीटर लम्बी ड्रेस पहन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया लेकिन इनकी शादी में आए मेहमानों को इनकी ड्रेस खोलने में करीब 3 घंटे लग गए। इस शादी की चर्चा पूरी दुनिया में की गई।

8 of 9
wedding
चीन के 99,999 गुलाबों से गाड़ियों सजाकर किया हैरान
चीन के इन महाशय ने तो अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए अपनी एक महीने की सैलरी से 99,999 गुलाब खरीद डाले और शादी में गई सभी गाड़ियों को पूरा गुलाब से ढक डाला। अब कुछ भी हो लेकिन इन्होंने अपनी शादी को खुशबू से महका ही लिया।

 
विज्ञापन

9 of 9
wedding
tightrope पर शादी
जर्मनी के इस कपल ने शादी को एक एडवेंचर समझ कर अपनी जान का जोखिम लेकर एक रस्सी पर बाइक चलवाई और उस बाइक पर रस्सी की मदद से दोनों लटक गए और अपनी शादी की सारी रस्में निभाई। इनकी शादी की फोटोज देखकर तो कोई भी डर जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें