फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों के बीच इस कदर बढ़ गई मोहब्बत, ऐसी की हरकत, उजड़ गई परिवार वालों की जिंदगी

Sat, 05 May 2018 08:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
best friend
यूपी के पिलखुआ नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली दो सहेलियों के बीच दोस्ती इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया और मंदिर में शादी कर ली। चार दिन गायब रहने के बाद बीती रात घर लौटी युवती के पिता ने मोहल्ला निवासी इलेक्ट्रीशियन युवती की शिकायत थाना पिलखुवा में की। पिता की शिकायत पर दोनों युवतियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। 


 
विज्ञापन

2 of 4
best friend
युवतियों ने बताया कि वह दोनों चार दिन पूर्व अपनी मर्जी से गई थी। पिछले काफी समय से दोनों में गहरी मित्रता है। अब दोनों अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। युवतियों ने यह भी बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस के मुताबिक एक मोहल्ला निवासी युवती की इलेक्ट्रीशियन की दुकान हैं। उसी मोहल्ले में कई साल से गोरखपुर निवासी एक परिवार रहता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
best friend
परिवार की एक युवती का पड़ोसी होने के नाते इलेक्ट्रीशियन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने चार दिन पहले घर से भाग कर शादी कर ली। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि छात्रा को इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाली युवती अपने जाल में फांसकर लेकर भाग गई। बुधवार की शाम दोनों युवतियां वापस भी आ गईं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
best friend
छात्रा के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्रा एवं इलेक्ट्रीशियन युवती को कोतवाली में बुलाया, परिजनों ने छात्रा को काफी समझाया लेकिन छात्रा इलेक्ट्रीशियन युवती के  साथ रहने पर अड़ी रही। पुलिस ने जानकारी की तो छात्रा ने अपने आप को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपना अच्छा बुरा जानती है और उसी युवती के साथ रहना चाहती है।  कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि छात्रा और इलेक्ट्रीशियन दोनों ही बालिग हैं और दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहने की बात कहकर चली गईं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें