क्या आपने कुत्ते और सांप की लड़ाई कभी देखी है। ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुत्तों के झुंड के बीच एक 10 फुट का कोबरा फंसा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
dog king cobra fight
वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि यह किसी तालाब का दृश्य है। जहां करीब आधा दर्जन कुत्तों के बीच एक किंग कोबरा फंसा है। कुत्तों के झुंड द्वारा डराने के बाद भी सांप बिल्कुल भी डरता नहीं।
विज्ञापन
3 of 4
dog king cobra fight
वीडियो में आप देख सकते हैं कुत्ते लगातार उस कोबरा पर हमला कर रहे हैं, लेकिन वह भी अपनी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता दिख रहा है। कोबरा बार बार पानी की तरफ भागने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि पानी में जाकर वह अपनी जान बचा सकता है। वह जब जब पानी तक पहुंचता कुत्ते उसे बाहर खींच लेते।
इस दौरान कुत्तों ने किंग कोबरा पर कभी पंजों से हमला किया तो कभी काटा। अंत में किंग कोबरा पानी में जाकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है। आप भी देखें यह विडियो-