पंजाबी गानों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के गाने पर डांस करते हुए एक पंजाबी कुड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चा का विषय बनी इस लड़की ने उनके एक गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया है लोगों ने देखते ही कहा 'ओए बल्ले-बल्ले...'
विज्ञापन
2 of 5
Diljit dosanjh
बता दें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यू कमाते हैं। यह बात उनके फैन्स भी जानते हैं। कई बार ये फैन्स दिलजीत के गानों पर कुछ ऐसा करते है कि खुद दिलजीत उन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
punjabi viral girl
जी हां, उनके गानों की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है तो दिलजीत भी अपने फैंस को खासी तवज्जो देते हैं। ऐसी ही उनकी एक फैन ने दिलजीत के गाने पर कमाल का डांस किया है।
4 of 5
punjabi girl dance
दिलजीत ने हाल ही में इस लड़की का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह पंजाबी कुड़ी उनके गाने ‘हाई ऐंड’पर मस्त होकर भांगड़ा पा रही है, और उसके मूव इतने कमाल हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें दिलजीत ने मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ सिंगिंग की है, और उन्होंने ‘पंगा’ और ‘गोलियां’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग बनाए हैं। इतना ही नहीं दिलजीत बॉलीवुड की ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।