फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! इस डॉक्टर ने कर दिया टैडी बियर का ऑपरेशन, तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें

Fri, 05 Oct 2018 04:50 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dd
सोशल मीडिया पर एक टैडी बियर के ऑपरेशन की तस्वीरें तैर रही हैं। इसमें एक डॉक्टर एक टैडी का ऑपरेशन करते हुए नजर आ रहा है। यह खबर सामने आई है कनाडा से, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जी हां, यहां एक डॉक्टर ने वो कर दिखाया जो शायद इतिहास में कभी नहीं हुआ। 'टैडी बियर का ऑपेरशन'... आपने इंसानों, जानवरों के तो ऑपरेशन खूब सुने होंगे लेकिन क्या कभी किसी खिलौने या टैडी के ऑपरेशन के बारे में सुना है..? आप कहेंगे ये तो सरासर बेवकूफी है। भला ऐसे भी कहीं होता है। लेकिन कनाडा में तो ऐसा ही हुआ है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
dd
यहां एक डॉक्टर ने एक टैडी को पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया और फिर उसका ऑपरेशन किया गया। यकीन मानिए ऐसा वास्तव में हुआ है। डेनियल नीली नामक डॉक्टर ने टैडी का ऑपरेशन किया है। ये सर्जन कोई ऐसा वैसा सर्जन नहीं बल्कि एकदम पेशेवर सर्जन हैं। इसने अपनी जिंदगी में न जाने कितने बड़े-बड़े ऑपरेशन किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
dd
दरअसल, ये कहानी है एक 8 साल के बच्चे की है जिसका नाम जैक्सन मैकी है। जैक्सन मैकी की ब्रेन सर्जरी की जिम्मेदारी न्यूरोसर्जन डेनियल को मिली थी। जब जैक्सन को डेनियल के पास ऑपरेशन के लिए लाया गया तो उसने बड़ी ही मासूमियत के साथ डॉक्टर से आग्रह किया। जैक्सन ने अपने सर्जन को कहा- क्या आप पहले मेरे टैडी बियर का इलाज कर सकते हो? वो बड़ा बीमार है। इस पर डॉक्टर डेनियल ने इनकार नहीं किया और जैक्सन के टैडी बियर को ऑपरेशन करने के लिए ले गए।

 

4 of 5
dd
बाद में डॉक्टर डेनियल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं जो अब वायरल हो रही हैं। उनके इस ट्वीट पर हजारों लाइक्स और रीट्वीट आ चुके हैं। डॉक्टर ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद जैक्सन और टैडी बियर दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों एकदम ठीक हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dd
लोग डॉक्टर डेनियल की तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनके इस मानवीय व्यवहार के लिए जैक्सन के परिजनों ने उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है। डॉक्टर डेनियल ने जो काम किया है वह वाकयी काबिल-ए-तारीफ है।उन्होंने जैक्सन के टैडी बियर का ऑपरेशन करके यह बताया कि वह किसी को भी ठीक कर सकते हैं, इससे बच्चे के दिल में डॉक्टर के प्रति भरोसा कायम हुआ। वैसे इतनी छोटी उम्र के बच्चे के लिए ऑपरेशन काफी भयावह होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें