फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में कभी न रखें ये चीजें, हो सकता है कोई बड़ा हादसा, हो जाएं सावधान

Sat, 02 Jun 2018 10:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
car blast
पशु,पक्षी,इंसान या फिर जानवर ये सभी इन दिनों गर्मी के प्रकोप से त्रस्त है। इन दिनों में कितनी कोताही बरतने की जरूरत होती है ये बात इंसान से बेहतर कोई ओर नहीं जानता लेकिन ताज्जुब की बात है कि फिर भी कोई न कोई शख्स हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
blast in car dash board
दरअसल, हममें से काफी लोग ऐसे हैं जो कई बारीकियों पर ध्यान नहीं देते और इस चलते वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही बारीकियों से जुड़ी जानकारी देंगे जो आपको हादसे से बचाने में काम आएगी।

जी हां ये जानकारी कार में रखी उन चीजों के बारे में जो कभी आप भूले-भटके छोड़ देते हैं। लेकिन यह कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा आपको शायद नहीं रहता। दरअसल, इन चीजों के चलत आपकी कार में ब्लास्ट तक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
warning
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक लोगों को समझा रहा है कि गर्मी के मौसम में क्या चीजें कार में नहीं रखनी चाहिए और कैसे अपने आपको हादसों से बचा सकते हैं।

वीडियो में यह शख्स एक कार में बैठा है जिसका डैश बोर्ड पूरे तरीके से तहस-नहस किया हुआ नजर आ रहा है। वह बताता है कि उसने अपनी कार को सही सलामत पार्किंग में खड़ा किया था लेकिन जब वापस आकर देखा तो उसे यह इस हाल में मिली। 

 

4 of 6
car
उसे लगा यह किसी चोर की करामात होगी लेकिन बाद में उसे समझ में आया कि उसने कार धूप में खड़ी की थी और उसके कार के डैशबोर्ड में डियोडरेंट रखा था जो बेहद गर्मी होने के चलते कार में ब्लास्ट हो गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
deo
शख्स ने कहा यकीन मानिए अगर यह ब्लास्ट चलती गाड़ी में हुआ होता तो जरूर बड़ा हादसा हुआ होता। ऐसे में आप ऐसी कोई भी चीज कार में न रखें जो इंफ्लेमेबल है जैसे फ्लयूड आदि।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
air in car tyre
इसके अलावा यह शख्स ये भी बतता है कि गर्मी में गाड़ी के टायरों में हवा कम रखनी चाहिए। इससे टायर फटने का डर नहीं रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें