फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशों में भी मनाई जाती है दीवाली, लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में... नहीं जानते होंगे आप

Mon, 05 Nov 2018 03:50 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
diwali 2018 - फोटो : File Photo
दीप पर्व अब केवल हिंदू या हिंदुस्तान तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में दीप पर्व अपनी छटा बिखेरता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां रौशनी का जलसा देखते ही बनता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ खास देशों के बारे में जहां दीपोत्सव अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। श्रीलंका, म्यामांर, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है।  कई देशों में दिवाली की तरह ही फायर फेस्टिवल मनाया जाता है जो कि अलग-अलग नाम से मशहूर हैं, इन्हें मनाने के पीछे भी मान्यताएं हैं।
विज्ञापन

लेस्टर, ग्रेट ब्रिटेन

2 of 8
Great Britain diwali - फोटो : social media

भारत के बाहर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन अगर कहीं होता है तो वह है ब्रिटेन के जंगलों से घिरे खूबसूरत शहर लेस्टर में। वहां रहने वाला हिंदू , जैन और सिख समुदाय तो दिवाली धूमधाम से मनाता ही है, साथ में दूसरे धर्म के लोग भी इसे व्यापक रूप से मनाते हैं। यहां दिवाली के दिन लोग पार्कों में और स्ट्रीट पर समूह में एकत्र होकर पटाखे छोड़ते हैं। इसके अलावा वहां लोग इस दौरान मिठाई भी अपने रिश्तेदारों में बांटते हैं।

विज्ञापन

जापान

3 of 8
- फोटो : social media
दीवाली की ही तरह जापान में भी ओनियो फेयर फेस्टिवल खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि जनवरी में आने वाला ओनियो फेस्टिवल जापान का सबसे पुराना फेस्टिवल है। यहां फुकुओका में दिवाली जैसा प्रकाशमयी त्योहार धूमधाम से मनता है। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती हैं जो कि आपदा को खत्म करने के प्रतीक के रूप में होती है। इसमें आग की बत्ती को मंदिर से निकाल कर दूसरे जगह तक ले जाया जाता है। जापानी खास तरह के सफेद कपड़े पहनकर टॉर्च को घुमाते हैं। आग से हैरतअंगेज करतब दिखाना इस फेस्टिवल को शुभ बनाता है।

फ्लोरिडा

4 of 8
florida diwali - फोटो : social media

फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर मनने वाला ‘सैमहेन’ फेस्टिवल बहुत शानदार होता है। भूतों के सम्मान में आयोजित इस त्योहार के दौरान बोन फायर जलाई जाती है। मनोरंजन और अलग-अलग थीम्स पर आयोजित होने के कारण बाहरी लोग भी यहां पहुंचकर हैरतअंगेज कारनामों का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन

थाइलैंड

5 of 8
Thailand Diwali - फोटो : social media

थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। उसके साथ पैसा भी रखा जाता है। जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा देते हैं।

विज्ञापन

नेपाल

6 of 8
nepal diwali - फोटो : social media
दीपावली पर नेपाल में तिहार फेस्टिवल मनाया गया, जिसमें कुत्तों की पूजा की गई। हिंदू समुदाय के लोग पांच दिन के इस फेस्टिवल में एक दिन जानवरों की पूजा करते हैं। इसमें खास तौर पर कुत्ते की पूजा होती है। बहुत से लोग इस मौके पर कौवे और गाय की भी पूजा करते हैं। नेपाली हिंदुओं का यह फेस्टिवल धरती पर रह रहे सभी प्राणियों के परस्पर संबंधों को याद करने का एक तरीका है। ऐसे भी, सभ्यता के प्रारंभ से इंसान और जानवरों के बीच की दोस्ती को सबसे खास माना गया है।
विज्ञापन

सिंगापुर

7 of 8
Singapore diwali - फोटो : social media
सिंगापुर में दिवाली फेस्टिवल के लिए स्पेशल बसों पर रंगोली के ट्रेडिशनल डिजाइन बनाए जाते हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। सिंगापुर की दिवाली की तस्वीरें देख ऐसा लगता है मानों एक बार ही सही इस देश के दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा बना जाएं।


विज्ञापन

इंग्लैंड

8 of 8
- फोटो : social media
एक पर्व 1605 से मनाया जा रहा है जो कि ब्रिटेन में अलग ही मायना रखता है। आधी रात आते ही ऑटरी सेंट मैरी शहर रोशनी से प्रज्जवलित हो उठता है। इस फायर फेस्टिवल को हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। डेवन के दौरान लोग सत्तरह फ्लैमिंग बैरल लेकर रोड पर मार्च करते हैं। झर्राटेदार बैरल और पटाखे हर उम्र के लोगों के हाथ में देखे जाते हैं, जो अंत में शहर के बीचों-बीच एकत्रित होकर बोनफायर भी जलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें